Phalodi Satta Bazar: फलोदी सटोरियों की वजह से राजस्‍थान के 3 दिग्‍गज नेता बिना चुनाव लड़े 4 जून तक टेंशन में

Phalodi Satta Bazar News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर मतदान पूर्ण हो चुका है। 4 जून को मतगणना होगी। इससे पहले फलोदी सट्टा बाजार ने प्रत्‍याशियों की हार-जीत के जो अनुमान शेयर किए हैं, उनसे कई खुश हैं। वहीं, कइयों की नींद भी उड़ी हुई है। नींद उड़ने वाले नेताओं में ऐसे दिग्‍गज भी शामिल हैं, जो चुनाव ही नहीं लड़ रहे। इसके बावजूद टेंशन में हैं।

आम चुनाव 2024 में खुद प्रत्‍याशी नहीं होने के बावजूद फलोदी सट्टा बाजार के भाव देखकर चिंतित होने वाले दिग्‍गजों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा व पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का नाम शामिल है। इनकी प्रतिष्‍ठा राजस्‍थान लोकसभा चुनाव 2024 में जालौर, चूरू और दौसा सीट पर दांव पर लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण से पहले फलोदी में लग चुका 110 करोड़ रुपए का सट्टा

Rajendra rathore ashok gehlot kirori lal meena

दरअसल, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से कांग्रेस, किरोड़ी लाल मीणा के करीबी कन्हैया लाल मीणा दौसा से भाजपा उम्‍मीदवार हैं जबकि चूरू से भाजपा उम्‍मीदवार देवेंद्र झाझड़िया हैं। यहां भाजपा के मौजूदा सांसद राहुल कस्‍वां और राजेंद्र राठौड़ के बीच 'जयचंद वाली सियासी' लड़ाई किसी से छिपी हुई नहीं है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: पूर्व CM गहलोत व वसुंधरा के बेटे वैभव-दुष्‍यंत में दिन-रात का अंतर, साल 2024 में कौन जीतेगा चुनाव?

जालौर लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: वैभव गहलोत vs लुंबाराम चौधरी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने हार गए थे। इस बार जालौर में भाजपा के लुंबाराम से मुकाबला है। फलोदी सट्टा बाजार जालौर में वैभव गहलोत की बजाय लुंबाराम चौधरी की जीत का अनुमान लगा रहा है। यहां भाजपा की जीत के भाव 30-35 पैसे व कांग्रेस के 2 रुपए 50 पैसे हैं। सट्टा बाजार में कम भाव वाले की जीत की संभावना अधिक होती है।

यह भी पढ़ें: Rahul Kaswan vs Rajendra Rathore: चूरू में कस्‍वां-राठौड़ के बीच सियासी लड़ाई की पूरी कहानी, असली 'जयचंद' कौन?

चूरू लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राहुल कस्‍वां vs देवेंद्र झाझडि़या

चूरू में इस बार का चुनाव काफी रोचक है। भाजपा ने मौजूदा सांसद राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर पैरालंकिपक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा। चर्चा है कि दिग्‍गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने टिकट कटवाया। बाद में राहुल कस्‍वां कांग्रेस ज्‍वाइन करके उसके प्रत्‍याशी बन गए। फलोदी में देवेंद्र के भाव 1 रुपए 25 पैसे व कस्‍वां के भाव 60-70 पैसे हैं।

यह भी पढ़ें: Kirodi Lal Meena: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की कुर्सी जाएगी या बचेगी? कन्हैयालाल की हार-जीत से तय होगी

दौसा लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: कन्‍हैया लाल मीणा vs मुरारी लाल मीणा

फलोदी के सटोरिए ने भाजपा के कन्हैया लाल मीणा की जीत के भाव 1 रुपए 30 पैसे व कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा की जीत के भाव 60-70 पैसे दे रहे हैं। दौसा के ही रहने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कन्हैया लाल के लिए खूब जोर लगाया है। यहां तक कह दिया कि कन्हैया लाल चुनाव हार गए तो किरोड़ी लाल मीणा चार जून को अपने कैबिनेट मंत्री पद से इस्‍तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar: चौथे चरण की वोटिंग के बाद बदले फलोदी सट्टा बाजार के भाव, BJP को अब 300 सीट भी नहीं

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+