Phalodi Satta Bazar: चौथे चरण की वोटिंग के बाद बदले फलोदी सट्टा बाजार के भाव, BJP को अब 300 सीट भी नहीं

Phalodi Satta Bazar News: आम चुनाव 2024 में आज 13 मई को चौथे चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है। 1 केंद्राशासित व 9 राज्‍यों की 96 सीटों पर वोट डाले गए हैं। हर चरण के मतदान के पहले और बाद फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी काफी ऊपर-नीचे होते हैं। अब तक चार चरणों में लोकसभा की आधी से ज्‍यादा सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं।

देश में तीसरी बार मोदी सरकार? अबकी बार 400 पार? भाजपा वाले भले ही यह दावा करते हो, मगर चुनावों में सटीक अनुमान के लिए पहचान बना चुका राजस्‍थान का फलोदी सट्टा बाजार इससे आधा ही इत्‍तेफाक रखता है। भाजपा का दावा और फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान में से कौन सही साबित होगा? इसका पता 4 जून को मतों की गिनती से लग पाएगा।

Phalodi Satta Bazar prediction for BJP

देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहे हैं। हर चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। अब तक तो अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा को 300 सीट भी आसानी नहीं मिलने वाली।

दरअसल, देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। तीन चरणों में 283 सीटों पर वोटिंग पूर्ण हो चुकी है। अब तक के मतदान के आधार पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा 296-300 सीट जीत सकती है जबकि एनडीएम को मिलाकर यह आंकड़ा 329 से 332 पहुंच सकता है।

पहले भाजपा को दे रहे थे 307 से 310 सीटें

13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए कांग्रेस को 58 से 62 सीटें दे रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान के बाद तक फलोदी वाले भाजपा को 307 से 310 सीटें दे रहे थे, मगर कई जगहों पर कम मतदान को सत्‍ता विरोधी लहर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार 300 से कम सीटों का अनुमान लगा रहा।

फलोदी सट्टा बाजार का राज्‍यवार अनुमान

गुजरात में 26 सीटें भाजपा
मध्‍य प्रदेश में 27-28 सीटें भाजपा
राजस्‍थान में 18-20 सीटें भाजपा
ओडिशा में 11-12 सीटें भाजपा
पंजाब में 2-3 सीटें भाजपा
तेलंगाना में 5-6 सीटें भाजपा
हिमाचल में 4 सीटें भाजपा
पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें भाजपा
छत्‍तीसगढ़ में 10-11 सीटें भाजपा
उत्‍तराखंड में 5 सीटें भाजपा
दिल्‍ली में 6-7 सीटें भाजपा
हरियाणा में 5-6 सीटें भाजपा
उत्‍तर प्रदेश 64-65 सीटें भाजपा
झारखंड में 10-11 सीटें भाजपा
तमिलनाडु में 3-4 सीटें भाजपा

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+