Kirodi Lal Meena: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की कुर्सी जाएगी या बचेगी? कन्हैयालाल की हार-जीत से तय होगी
Kanhaiya Lal Meena BJP Dausa: आम चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर मतदान हो चुका है। अब हर किसी को चार जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है। उसी दिन पता चलेगा कि राजस्थान से कौन 25 उम्मीदवार संसद पहुंचेंगे?
आम चुनाव 2024 में राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल के भविष्य की तस्वीर भी चुनाव परिणाम से तय होगी।

भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा तो खुद ही कई बार यह बात दोहरा चुके हैं कि चार जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतदान से तय होगी कि उनकी मंत्री की कुर्सी रहेगी या जाएगी?
कन्हैया लाल मीणा को दौसा से भाजपा सांसद बनाने के लिए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उर्फ बाबा ने पूरी ताकत लगा रखी है। चुनाव प्रचार में कई बार कहां कि उनके यहां से भाजपा नहीं जीती तो वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार रात को दौसा जिले के नांदरी में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में किरोड़ी लाल ने फिर कहा कि नरेंद्र मोदी व भाजपा से उन्होंने कन्हैयालाल को जिताने का वादा किया था, यदि वे हार जाएंगे तो इस्तीफा दे देंगे।
दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान में सवाई माधोपुर से विधायक हैं। हालांकि ये रहने वाले दौसा के हैं। दौसा सीट पर लंबे समय से कांग्रेस के राजेश पायलट, रमा पायलट व सचिन पायलट जीत रहे थे।
साल 2009 में किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस की जीत का सिलसिला रोका और निर्दलीय सांसद बने। इसके बाद ये भाजपा में आ गए और दौसा में भाजपा की जड़ें जमाई। साल 2014 में भाजपा के हरीश मीणा व साल 2019 में भाजपा की जसकौर मीणा जीतीं।
अब साल 2024 में भाजपा ने मौजूदा सांसद जसकौर मीणा का टिकट काटकर कन्हैया लाल मीणा को मैदान में उतारा। कन्हैया लाल के सामने कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा हैं। कन्हैया लाल मीणा पूर्व में बस्सी से विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications