राजस्थान में SDM को जड़े 1 'थप्पड़' ने कितना नुकसान करवाया? 75 वाहन जले, 55 लोग घायल, 60 गिरफ्तारियां, 4 FIR
Rajasthan SDM Thappad Kand Naresh Meena: राजस्थान में थप्पड़ कांड गूंज रहा है। एक थप्पड़ ने जान-माल का भारी नुकसान करवाया है। दो दिन तक बवाल मचा है। यह थप्पड़ देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्यााशी कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को मारा था।
एसडीएम थप्पड कांड में बुधवार रात व गुरुवार दिन में नरेश मीणा के समर्थक और पुलिस टोंक जिले के गांव समरावता मे आमने-सामने हो गए। मीणा के समर्थकों ने टोंक एसपी की गाड़ी में तोड़-फोड़ की। गांव में घरों के बाहर व सड़क पर खड़ी 50 बाइक व 24 कार को आग के हवाले कर दिया। 14 पुलिसकर्मियों समेत 55 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena: सरपंच का बेटा नरेश मीणा है हिस्ट्रीशीटर, 23 FIR दर्ज, SDM को थप्पड़ मारने से पहले ये कांड किए?

एसडीएम की शिकायत पर मामला दर्ज
उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद बुधवार दोपहर को ही टोंक पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया था, मगर वह भाग गया। उसके बाद समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने नरेश मीणा को अरेस्ट कर लिया है। एसडीएम की शिकायत पर पूरे मामले में नरेश मीणा व उसके 3 समर्थकों के खिलाफ चार FIR दर्ज की गई हैं। 60 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अब गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग उठ रही है।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena vs Amit Chaudhary: राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने पर सजा का क्या प्रावधान?

नरेश मीणा समर्थकों ने रोका हाईवे
थप्पड़ कांड में नरेश मीणा के समर्थक उग्र हो गए। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने उनियारा-सवाई माधोपुर हाईवे पर अलीगढ़ में कई बार जाम लगाकर पथराव और प्रदर्शन किया। जवाब में टोंक पुलिस ने लाठीर्चा करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। नरेश मीणा समर्थकों ने अलीगढ़ टोल प्लाजा के पास भी जाम लगाया और आम लोगों के साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें- Who is Naresh Meena: राजस्थान कांग्रेस का आयाराम-गयाराम है नरेश मीणा, SDM अमित चौधरी को क्यों मारा थप्पड़?

आरएसएस अधिकारी हड़ताल पर गए
देवली-उनियारा उपचुनाव में एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के विरोध में राजस्थान के 500 से ज्यादा आरएसस अधिकारियों ने गुरुवार को हड़ताल की और प्रदेश में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने बताया कि अफसर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहते हैं। सुरक्षा जरूरी है। एसोसिएशन का धरना आरोपी नरेश मीणा को अरेस्ट किए जाने के बाद समाप्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- Rajasthan By-Poll: कौन हैं SDM अमित चौधरी, जिनको निर्दलीय नरेश मीणा ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल VIDEO

एसडीएम को थप्पड़ मारने की वजह
13 नवंबर को टोंक जिले के देवली-उनियारा उपचुनाव में मतदान हो रहा था तब गांव समरावता के लोगों ने दूसरी तहसील में जोड़े जाने की मांग को लेकर मतदान को बहिष्कार कर दिया था। नरेश मीणा का आरोप है कि एसडीएम अमित कुमार चौधरी पोलिंग बूथ पर बहिष्कार करने वाले लोगों से वोट डलवा रहे थे। इसी से नाराज होकर नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications