Who is Naresh Meena: राजस्थान कांग्रेस का आयाराम-गयाराम है नरेश मीणा, SDM अमित चौधरी को क्यों मारा थप्पड़?
Naresh Meena Rajasthan: राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा निर्दलीय प्रत्याशी ही नहीं बल्कि कांग्रेस का बागी और आयाराम-गयाराम सरीखा नेता है। टिकट के लिए पिछले कई साल से कोशिश कर रहा नरेश मीणा टिकट नहीं मिलने पर कभी कांग्रेस का हाथ थाम लेता है तो कभी बगावत करके चुनाव मैदान में उतर जाता है। नरेश मीणा को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का करीबी माना जाता है।
Recommended Video
दरअसल, राजस्थान उपचुनाव 2024 के नतीजों से पहले थप्पड़ कांड की वजह से बवाल मचा हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को पकड़ने गई राजस्थान पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए हैं। आगजनी हुई है। कई वाहनों को आग हवाले कर दिया गया है। पुलिस-मीणा समर्थक आमने सामने हो गए। पथराव में दस पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। दूसरे दिन गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan By-Poll: कौन हैं SDM अमित चौधरी, जिनको निर्दलीय नरेश मीणा ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल VIDEO

नरेश मीणा ने राजस्थान उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान के दौरान देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में नगरफोर्ट तहसील की ग्राम पंचायत कचरावता के समरावता गांव के पोलिंग बूथ के बाहर टोंक जिले के मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद रात को पुलिस नरेश मीणा को पकड़ने गई थी तब बवाल मच गया था।
यह भी पढ़ें- पोलिंग बूथ पर SDM को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा पुलिस हिरासत से भागा, पथराव के दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल
नरेश मीना का जीवन परिचय
नरेश मीना का जीवन परिचय नरेश मीना मूलरूप से राजस्थान के बारां जिले की अटरू तहसील के नयागांव के रहने वाले हैं। इनके पिता कल्याण सिंह मीना 30 साल तक अपने गांव के सरपंच रहे हैं। वर्तमान में नरेश की मां सरपंच हैं। नरेश की पत्नी सुनीता भी राजनीति में सक्रिय हैं। सुनीता जिला परिषद सदस्य हैं। नरेश के भाई की पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के महासचिव रह चुके नरेश मीना की दौसा में आदिवासी वोटरों पर भी पकड़ है।
कहीं ना कहीं से टिकट मांगता रहा नरेश मीणा
नरेश मीणा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में छबड़ा छीपाबड़ौदा से कांग्रेस का टिकट मांग रहा था। टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गया और निर्दलीय चुनाव लड़ा, मगर 43 हजार 921 वोटों से हार हुई। बगावत की वजह से तब कांग्रेस ने नरेश मीणा को निष्कासित कर दिया था।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना व सदस्यों ने आलाकमान को नरेश मीणा की बहाली का प्रस्ताव बनाकर भेजा। जिस पर नरेशा मीणा की कांग्रेस में वापसी में हुई।
दौसा लोकसभा चुनाव में मांगा टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 में मीणा ने मीणा बाहुल्य सीट दौसा से टिकट का दावा ठोक दिया। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में 27 मार्च 2024 को निर्दलीय पर्चा भरने का ऐलान किया। यहां से कांग्रेस ने मुरारी लाल मीणा को टिकट दिया, जो भाजपा के कन्हैया लाल मीणा के सामने 2,37,340 वोटों से जीते। नरेश मीणा ने पर्चा वापस ले लिया था।
देवली उनियारा उपचुनाव में मांगा टिकट
अब राजस्थान उपचुनाव 2024 में नरेश मीणा ने फिर कांग्रेस से टिकट मांगा। इस बार देवली उनियारा से दावा ठोका । टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरा। 13 नवंबर को मतदान के दौरान एसडीएम अमित कुमार चौधरी से कहासुनी हो गई तो मीणा ने एसडीएम के थप्पड़ जड़ दिया। देवली उनियारा उपचुनाव में बगावत करने पर कांग्रेस ने नरेश मीणा को निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications