Rajasthan By-Poll: कौन हैं SDM अमित चौधरी, जिनको निर्दलीय नरेश मीणा ने जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल VIDEO
independent candidate Naresh Meena slapped: राजस्थान उपचुनाव 2024 में आज 13 नवंबर को सात सीटों दौसा, झुंझुनूं, सलूंबर, देवली-उनियारा, रामगढ़, खींवसर और चौरासी सीट पर मतदान हो रहा है। देवली उनियारा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।
Recommended Video

राजस्थान उपचुनाव मतदान प्रतिशत (1PM तक की स्थिति)
चौरासी-40.95 प्रतिशत
रामगढ़-45.40 प्रतिशत
खींवसर-42.74 प्रतिशत
दौसा-32.17 प्रतिशत
सलूंबर-40.03 प्रतिशत
झुंझूनूं-35.71 प्रतिशत
देवली उनियारा-37.78 प्रतिशत

नरेश मीणा ने एसडीएम को क्यों मारा थप्पड़?
बता दें कि टोंक जिले की देवली उनियारा सीट उपचुनाव में कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा वोटिंग के दौरान लगातार आयोग पर चुनाव चिन्ह्न को लेकर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि ईवीएम मशीन में उनका चुनाव चिन्ह हल्का दिखाई दे रहा था। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में नरेश मीणा ने एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया।

एसडीएम अमित चौधरी कौन हैं?
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार चौधरी वर्तमान में टोंक जिले के मालपुरा में एसडीएम हैं।
- राजस्थान में साल 2019 बैच के आरएसस अधिकारी अमित कुमार चौधरी का जनम 14 मई 1992 को हुआ है। ये मूलरूप से अलवर के रहने वाले हैं।
- मालपुरा टोंक में एसडीएम बनने से पहले अमित कुमार चौधरी झालावाड़ के मनोहरपुरा थाना, डूंगरपुर के चिकली, हिंडोली बूंदी, आसवार झालावाड़ और नागौर में एसडीएम रह चुके हैं।
किस सीट पर कैसा समीकरण?
खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024, Dr. Ratan Chaudhary Congress vs Kanika Beniwal RLP vs Revantram Danga BJP)
डॉ. रतन चौधरी कांग्रेस: प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार किया। पति भाजपा नेता रहे हैं। कोर वोटर नाराज।
कनिका बेनीवाल रालोपा: RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को जाट वोटों का बिखराव चुनाव हरवा सकता है।
रेवंतराम डांगा भाजपा: हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी। महज दो हजार वोटों से हारे।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024, Rajendra Bhambu BJP vs Amit Ola Congress vs Rajendra Gudha Independent)
राजेंद्र भांबू भाजपा: पार्टी के बबलू चौधरी के बैठने का फायदा मिलना तय। हालांकि भितरघात का खतरा।
अमित ओला कांग्रेस: पूर्व सांसद शीशराम ओला व मौजूदा सांसद बृजेंद्र ओला को विरासत का फायदा मिल सकता है। परिवारवाद के आरोपों का दबाव।
राजेंद्र गुढ़ा निर्दलीय: अल्पसंख्यक व राजपूत वोटों के भरोसे मैदान में है। भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ सकते हैं खेल।
देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 (Deoli-Uniyara by-election 2024, KC Meena Congress vs Rajendra Gurjar BJP vs Narendra Meena Independent)
केसी मीणा कांग्रेस: सचिन पायलट की सभा से लाभ। बागी मैदान में उतरे। भितरघाट का खतरा।
राजेंद्र गुर्जर भाजपा: भाजपा का कोर वोट एकजुट बताया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा संभव।
नरेंद्र मीणा निर्दलीय: बागी मैदान में उतरे हैं। युवाओं का एक बड़ा धड़ा इनके साथ।
चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024, Mahesh Roat Congress, Karilal Nanoma BJP, Anil Katara BAP)
महेश रोत कांग्रेस: बीएपी से गठबंधन नहीं होने की वजह से नुकसान हो सकता है। युवा होने का फायदा संभव।
कारीलाल ननोमा भाजपा: पार्टी के कोर वोट का साथ मिलता दिख रहा है। नया चेहरा हैं। भील प्रदेश की मांग के खिलाफ हैं।
अनिल कटारा बीएपी: सीट बीएपी का गढ़ बनती जा रही है। एक बड़ा धड़ा कटारा से नाराज चल रहा।
दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024, DC Bairwa Congress vs Jagmohan Meena BJP)
डीसी बैरवा कांग्रेस: सचिन पायलट के करीबी होने का लाभ। भितरघात का खतरा।
जगमोहन मीणा भाजपा: भाई किरोड़ीलाल मीणा ने पूरा जोर लगा रखा। भितरघात का खतरा।
रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024, Sukhwant Singh BJP vs Aryan Zubair Khan Congress)
सुखवंत सिंह भाजपा: रामगढ़ में मेव हार-जीत तय करते हैं। भितरघात का डर। बागी होने का लाभ मिल सकता।
आर्यन जुबैर खान कांग्रेस: पूर्व एमएलए पिता की मौत के बाद सहानुभूति का लाभ। एक ही परिवार को लगातार टिकट मिलने पर विरोध भी।
सलूंबर उपचुनाव 2024 (Salumber by-election 2024, Shanta Devi Meena BJP vs Reshma Meena Congress)
शांता देवी मीना भाजपा: पूर्व विधायक के निधन से सहानुभूति का लाभ। सेफ सीट मानी जा रही।
रेशमा मीना कांग्रेस: पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भितरघात का खतरा ज्यादा।
-
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications