Naresh Meena: राजस्थान SDM थप्पड़कांड में फिर अटकी नरेश मीणा की रिहाई, अब हनुमान बेनीवाल उठाएंगे बड़ा कदम
Naresh Meena Bail Rajasthan: राजस्थान एसडीएम अमित कुमार चौधरी थप्पड़कांड के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जेल से रिहाई फिर अटक गई है। नरेश मीणा को नया साल जेल में ही मनाना पड़ेगा। नरेश मीणा को जेल से छुड़वाने के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी आगे आए हैं।
राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान के दौरान गांव समरावता में एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद से जेल में बंद नरेश मीणा की जनामत के लिए लगातार कोर्ट में याचिका लगाई जा रही है। पहले 8 दिसंबर, फिर 17 दिसंबर और अब 23 दिसंबर को भी नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena vs Amit Chaudhary: राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने पर सजा का क्या प्रावधान?

नरेश मीना की रिहाई के लिए मीना समाज ने बुलाई महापंचायत
मीडिया की खबरों के अनुसार नरेश मीणा की जनामत याचिका पर 23 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। नरेश मीणा के द्वारा बहस के लिए समय मांगे जाने पर न्यायालय ने 4 जनवरी तक सुनवाई को टाल दिया। अब 4 जनवरी 2025 को पता चलेगा कि जेल में बंद नरेश मीणा बाहर आएंगे या उन्हें अभी कुछ समय और जेल में बिताना होगा। उधर, 8 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मीना धर्मशाला के पास एक महापंचायत बुलाई गई, जिसमें नरेश मीना की रिहाई के लिए आंदोलन पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें- Who is Naresh Meena: राजस्थान कांग्रेस का आयाराम-गयाराम है नरेश मीणा, SDM अमित चौधरी को क्यों मारा थप्पड़?

नरेश मीणा के परिजनों से मिले हनुमान बेनीवाल
उधर, 22 दिसंबर को सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेर कर लिखा कि 'आज जयपुर आवास पर नरेश मीणा के पुत्र व परिजनों ने मुलाकात कर आगामी 29 दिसंबर को नगरफोर्ट ,टोंक में समरावता गांव को न्याय दिलवाने तथा निर्दोषों की रिहाई करवाने की मांग को लेकर आयोजित होने वाली रैली में आने का आमंत्रण दिया। समरावता गांव में जिन ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ उन्हें न्याय दिलवाने और जिन पुलिस वालों ने ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करके जो तांडव मचाया उनके खिलाफ कार्यवाही करवाने का प्रयास किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें Naresh Meena: राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को इतने दिन और रहना पड़ेगा जेल में
नरेश मीणा ने क्यों मारा एसडीएम को थप्पड़?
उल्लेखनीय है कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को वोट डाले जा रहे थे तब गांव समरावता में मतदान केंद्र पर तैनात एसडीएम अमित कुमार चौधरी और कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के बीच वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया था। टोंक पुलिस ने नरेश मीणा को तत्काल हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में वह हिरासत से भाग गया और पुलिस उसे दुबारा पकड़ने आई तो नरेश मीणा के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। वाहनों के आग लगा दी। पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने नरेश मीणा समेत करीब पांच दर्जन समर्थकों को पकड़ा था।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena: सरपंच का बेटा नरेश मीणा है हिस्ट्रीशीटर, 23 FIR दर्ज, SDM को थप्पड़ मारने से पहले ये कांड किए?












Click it and Unblock the Notifications