Naresh Meena: राजस्‍थान में SDM को थप्‍पड़ मारने वाले नरेश मीणा को इतने दिन और रहना पड़ेगा जेल में

Naresh Meena Tonk Rajasthan: राजस्‍थान एसडीएम थप्‍पड़ कांड के आरोपी निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा को अभी कुछ दिन जेल में और रहना पड़गा। एक बार फिर से नरेश मीणा की जेल से रिहाई अटक गई है। कोर्ट ने नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है।

दरअसल, एसडीएम कांड के आरोपी नरेश मीणा अभी टोंक जिला जेल में हैं। 17 दिसंबर 2024 को टोंक जिला सैशन न्‍यायालय में नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसे कोर्ट ने 23 दिसंबर 2024 तक टाल दिया है, जिससे अब नरेश मीणा को 23 दिसंबर तक भी जेल में ही रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Naresh Meena: राजस्‍थान में जिस SDM को पड़ा थप्‍पड़ वो अब बनने वाले हैं IAS! नरेश मीणा की जेल से रिहाई मुश्किल

Naresh Meena SDM Rajasthan

23 दिसंबर को नरेश मीणा केस में फिर से कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट के फैसले पर तय होगा कि नरेश मीणा जेल से रिहा होंगे या उन्‍हें अभी कुछ दिन तक और जेल में रहना पड़ेगा। कोर्ट ने नरेश मीणा को जमानत याचिका पर बहस के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया है।

टोंक डीजे कोर्ट एपीपी राजेश गुर्जर के अनुसार नरेश मीणा के वकील ने पहले जमानत के लिए 7 दिसंबर को उनियारा एसीजेएम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिस पर 13 दिसंबर को सुनवाई हुई। तब कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

उनयिारा एसीजेएम कोर्ट में नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज होने के बाद टोंक जिला कोर्ट याचिका लगाई गई थी, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई हुई। नरेश मीणा के वकील ने बहस के लिए समय मांगा तो कोर्ट ने 23 दिसंबर की नई तारीख दी है।

क्‍या है राजस्‍थान एसडीएम थप्‍पड़ कांड? (What is Rajasthan SDM slapping case)

राजस्‍थान की साट सीटों पर नवंबर 2024 में उपचुनाव हुए। टोंक जिले की देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान हुआ। कांग्रेस के बागी नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। मतदान वाले दिन गांव समरावता के मतदान केंद्र पर तैनात मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी व नरेश मीणा के बीच मतदान को लेकर कहासुनी हो गई।

फिर नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद नरेश मीणा को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह हिरासत से भाग गया और उसे पकड़ने आई पुलिस पर नरेश मीणा समर्थकों ने पथराव किया। कई वाहन फूंक दिए। हाईवे पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिस नरेश मीणा व उसके समर्थकों के खिलाफ SDM को थप्पड़ मारने, राजकार्य में बाधा डालने, आगजनी करने और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से भागने के मामले दर्ज किए।

कौन हैं एसडीएम अमित चौधरी? (Who is SDM Amit Chaudhary)

राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार चौधरी वर्तमान में टोंक जिले के मालपुरा में एसडीएम हैं। राजस्‍थान में साल 2019 बैच के आरएसस अधिकारी अमित कुमार चौधरी का जनम 14 मई 1992 को हुआ है। ये मूलरूप से अलवर के रहने वाले हैं। मालपुरा टोंक में एसडीएम बनने से पहले अमित कुमार चौधरी झालावाड़ के मनोहरपुरा थाना, डूंगरपुर के चिकली, हिंडोली बूंदी, आसवार झालावाड़ और नागौर में एसडीएम रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+