BJP-कांग्रेस की पूर्व महिला पदाधिकारी चला रही थीं सेक्स रैकेट, सरकारी बाबू-चपरासी भी पकड़े गए

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस की नेता रहीं दो महिलाओं द्वारा सेक्स रैकेट चलाने का खुलासा हुआ है। भाजपा की पूर्व नेता को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया जबकि कांग्रेस की पूर्व नेता की तलाश में दबिश दी जा रही है।

एक सुनीता वर्मा, दूसरी पूजा चौधरी

एक सुनीता वर्मा, दूसरी पूजा चौधरी

पूरे मामले की खास बात यह है कि दोनों पूर्व महिला नेता आपसी सामंजस्य से रैकेट चला रही थीं। इनमें एक आरोपी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ संपति बाई है जबकि दूसरी कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी है।

 कलेक्टर कार्यालय के चपरासी पर भी आरोप

कलेक्टर कार्यालय के चपरासी पर भी आरोप

पूर्व महिला नेताओं के अलावा कलेक्टर कार्यालय का चपरासी श्योजीराम मीणा, जिला उद्योग केन्द्र का एलडीसी संदीप शर्मा, सुनीता का साथी हीरालाल व एक इलेक्ट्रीशियन राजू रैगर का नाम भी इस रैकेट में आया है। पूजा चौधरी के अलावा अन्य सभी पांचों आरोपी गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर हैं।

 सवाई माधोपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज

सवाई माधोपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज

अनुसंधान अधिकारी एवं पुलिस महिला प्रकोष्ठ डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि सवाईमाधोपुर की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ सम्पति बाई सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी तब मामला उजागर हुआ है।

 बजरिया स्थित होटल में ले गए

बजरिया स्थित होटल में ले गए

पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा व उसकी साथी पूजा चौधरी ने नाबालिग को बहला फुलाकर और पैसों का लालच देकर उसका दुष्कर्म करवाया है। नाबालिग को उन्होंने कई लोगों के पास बजरिया स्थित होटल व घरों में भेजा।​ जहां उसके साथ रेप किया गया। दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें खींचकर उन्हें वायरल करवाने की धमकी दी गई। इसलिए वह चुप रही।

 और भी लोगों के नाम आ सकते हैं सामने

और भी लोगों के नाम आ सकते हैं सामने

सुनीता वर्मा पर यह भी आरोप है कि उसने नाबालिग से उसके घर से पैसे भी मंगवाए। घर से पैसे गायब होने पर नाबालिग के परिजनों को शक हुआ और नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। डीएसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। पूरे रैकेट में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या कहती हैं आरोपी महिला

क्या कहती हैं आरोपी महिला

वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ संपति बाई का कहना है कि उन्हें इस मामले में राजनीति द्वेषता के चलते फंसाया जा रहा है। उनका पूरे मामले से कोई लेना देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+