Rajasthan Accident : 13 मौतों के बाद NH 113 पर मचा बवाल, यहां बिंदौरी में बिछ गई थी लाशें

Pratapgarh News, प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी इलाके में सोमवार रात को एक युवती की शादी के मौके पर निकाली जा रही बिंदौरी को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और दुल्हन समेत 17 घायल हो गए थे।

13 people died in pratapgarh Rajasthan next day jam on NH 113

यह भी पढ़ें : 'दबंग' देते रहे जान से मारने की धमकी और दलित मामा-भांजे ने घोड़ी पर बैठकर निकाल के दिखाई बारात

हादसा जयपुर-प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे 113 पर हुआ था। Rajasthan Road Accident का शिकार हुए लोगों के परिजन व समाज के लोग हाईवे 113 पर एकत्रित हुए और बवाल मचा दिया। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एनएच 113 को जाम कर दिया।

13 people died in pratapgarh Rajasthan next day jam on NH 113

यह भी पढ़ें : लग्न सगाई से पहले दूल्हे समेत दो की मौत, मंगलगीत के बीच मचा कोहराम

NH 113 जाम की सूचना पर प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर, एसपी और एडीएम मौके पर पहुंचे। एडीएम हेमेन्द्र नागर ने जमीन पर बैठ कर लोगों से समझाइश की। काफी देर समझाइश का दौर चला, जिस पर लोग जाम खोल रवाना हुए। एडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले ही 50-50 हजार के मुआवजे की घोषणा की गई है और उनकी अधिक मुआवजे की मांग पर भी विचार किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि उन्हें मुआवजा मिले।

13 people died in pratapgarh Rajasthan next day jam on NH 113

यह भी पढ़ें : मुर्गी खाने को नहीं मिली तो पिता ने ली बेटे की जान

दरअसल, Rajasthan Pratapgarh के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में NH 113 के नजदीक के एक घर में बेटी की शादी थी। उसी मौके पर सोमवार रात नौ बजे गाजे-बाजे से उसे घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली जा रही थी, जिसमें परिवार व रिश्तेदारी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक आया, जिसमें लोगों को कुचल दिया। 9 जनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दुल्हन युवती समेत 17 लोग घायल भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+