मुर्गी खाने को नहीं मिली तो पिता ने ली बेटे की जान
Dhar news, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में बेटे की हत्या का एक अजीब मामले सामने आया है। पिता ने अपने बेटे को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि उसे खाने का मुर्गी नहीं मिली थी। मामला धार जिले के टांडा थाना इलाके का है।

टांडा पुलिस के अनुसार कस्बे के बाजार से छोटू पिता मोहन भील उम्र 60 वर्ष निवासी खरवाली एक मुर्गी लेकर आया था, जिसे हीरा सिंह पिता छोटू 40 वर्ष ने अकेले बना कर खा लिया।
इसी बात से नाराज से छोटू और हीरा में मुर्गी अकेले खाने की वजह से कहासुनी। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और छोटू ने छूरी अपने बेटे हीरा के पेट व सीने में घुसा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, छूरी बरामद
बेटे की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भूरी बाई की रिपोर्ट पर आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया। बेटे की हत्या करने में काम ली गई छूरी को भी पुलिस ने बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications