लग्न सगाई से पहले दूल्हे समेत दो की मौत, मंगलगीत के बीच मचा कोहराम

Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब लग्न-सगाई का सामान खरीदने जा रहे दूल्हे सहित उसके चाचा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा छा गया और लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

sagai

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के चक दौलतपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह अपने चाचा हरेंद्र के साथ अपने ही लग्न समारोह का सामान खरीदने के लिए भरतपुर के बाजार आ रहा था। अचानक अछनेरा रोड स्थित उंदरा मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ही बाइक से उछल कर दूर जा गिरे।

bharatpur police

आनन-फानन में अपना घर की गाड़ी ने दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को जयपुर रैफर कर दिया गया। दोनों की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिकसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालातों की जानकारी ली। घटना में काल का ग्रास बने नरेंद्र सिंह की आज सगाई होने वाली थी और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+