Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश का रमन सिंह पर तंज, कहीं आते जाते हैं नहीं, बयान देते हैं, ताकि वायरल हो जाये

मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि डॉ रमन सिंह ना कहीं जाते नहीं है और ना ही उन्हें कहीं बुलाया जाता है, इसलिए पत्रकारों को बुलाकर बैठे-बैठे बयान दे देते रहते हैं,ताकि उनके बयान पर कोई मुख्यम

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के बीच बयानी हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कई मामलों पर भाजपा पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    मुख्यमंत्री भूपेश का रमन सिंह पर तंज, कहीं आते जाते हैं नहीं, बयान देते हैं, ताकि वायरल हो जाये
    bhupesh raman.jpg

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह फ़िलहाल राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था। हाल में भाजपा में कई प्रकार के बदलाव हुए हैं,लिहाजा सवाल उठ रहे हैं कि रमन सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं और अगर लड़ते हैं,तो क्या उनकी सीट बदल दी जाएगी? रमन सिंह का कहना है कि जो पार्टी तय करेगी,वह वही करेंगे। इन्ही चर्चाओं के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि डॉ रमन सिंह ना कहीं जाते नहीं है और ना ही उन्हें कहीं बुलाया जाता है, इसलिए पत्रकारों को बुलाकर बैठे-बैठे बयान दे देते रहते हैं,ताकि उनके बयान पर कोई मुख्यमंत्री से सवाल पूछ ले, तो वायरल हो जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा की रमन सिंह इसी उद्देश्य के साथ बयान देते हैं ।


    इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण घटाए जाने के मामले पर हो रही सियासत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा देश से आरक्षण खत्म कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को आरक्षण की हिमायती बताते हुए पूर्ववर्ती रमन सरकार के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए कहा कि साल 2005 से लेकर के 2018 तक भाजपा ने इस मामले में क्या किया। बघेल ने आगे कहा कि दूसरी बात यह है कि आरक्षण ना देना पड़े , उसके लिए जितने भी सार्वजनिक उपक्रम केंद्र सरकार उन सभी को बेच रही हैं।

    बालको बिक गया है,अब भिलाई स्टील प्लांट और नगरनार बिकने वाला है,क्योंकि जब सरकारी पद ही नहीं बचेंगे तो आरक्षण का फायदा लोगों को कहां से मिलेगा। बघेल ने आगे कहा कि जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है,हमने कॉन्टिफाई वाला डाटा पटेल आयोग गठन किया था ,जिसकी जल्दी ही रिपोर्ट आने वाली है। हम हाईकोर्ट में बीते समय गए थे,तब भी यह बात सामने आई थी कि आरक्षण का आधार क्या है,इसलिए आरक्षण का आधार बताने के लिए डाटा जरूरी है।

    सीएम भूपेश बघेल ने रुपये की कीमत गिरने पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लिए अच्छी पंचवर्षीय योजना नहीं लाई। पिछले बार की पंचवर्षीय में नोटबंदी और जीएसटी लाइ गई थी, जिसका नुकसान आज पूरा देश भुगत रहा है। GST की वजह से महंगाई और नोटबंदी के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। यही वजह है कि देश में किसान और नौजवान परेशान हैं।

    यह भी पढ़ें Chhattisgarh Politics: भूपेश बघेल, टी एस सिंहदेव में हो गई सुलह, फिर साथ दिख रही है जय वीरू की जोड़ी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+