पंजाब सूचना आयुक्त पर लगे गंभीर आरोप, चुनाव आयोग ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़, 15 फरवरी। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान में अब कुछ दिन का ही समय शेष बचा है, ऐसे में राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बीच पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य सूचना आयुक्त अनुमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ उनके पिता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के पक्ष में चुनाव अभियान चलाने के लिए शक्तियों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद पंजाब के राज्यपाल से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Serious allegations against Punjab Information Commissioner Election Commission demands action from Governor

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डा. एस करुणा राजू ने मंगलवार को बताया कि राज्य सूचना आयुक्त अनुमीत सिंह सोढ़ी के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं, जिसमें आरोप था कि उन्होंने अपने पद पर मिले अधिकारी का उल्लंघन किया। इसके अलावा ये भी शिकायत मिली कि अनुमीत सिंह द्वारा अपने पिता राणा गुरमीत सिंह सोढी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस क्रम में अब चुनाव आयोग ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से कार्रवाई की मांग की है। चुनाव आयोग ने गवर्नर को पत्र लिख पूरे प्रकरण की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:प पंजाब में प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी का रोड शो, BJP और AAP को बताया RSS से निकली पार्टियां

आपको बता दें कि अनुमीत सिंह के पिता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने सदस्यता दिलाने की सभी रस्में निभाईं। राणा गुरमीत सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली थी। यही कारण था जिससे वह कांग्रेस से खफा चल रहे थे और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+