GT vs RCB: 4,4,4,4,4! कोहली के तूफ़ान से तिलमिलाए रबाडा, तुरंत किया ऐसा पलटवार जिसकी हो रही चर्चा
GT vs RCB: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में ही एक ऐसा पल आया जिसने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। 'किंग' कोहली और 'स्पीड गन' कगिसो रबाडा के बीच की इस भिड़ंत ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
कगिसो रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर तीखी टक्कर देखने को मिली। कोहली उनके एक ही ओवर में पांच दनादन शॉट जड़ते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। इन चौकों ने रबाडा एकदम तिलमिला उठे। हालांकि बाद में रबाडा ने भी बदला लिया।

क्लासिक कवर ड्राइव से लेकर फ्लिक शॉट तक, कोहली ने मैदान के चारों ओर शॉट्स की बौछार कर दी। सोशल मीडिया के ऊपर इन सब चौकों को लेकर चर्चा देखने को मिली। फैंस को इन दोनों की टक्कर देखने में मजा आया। रबाडा ने भी इन चौकों का बदला ले लिया।
कहा जाता है कि चैंपियन खिलाड़ी हार नहीं मानते। रबाडा ने पहले ओवर की धुनाई का बदला लेने में देर नहीं की। अपने अगले स्पेल में रबाडा ने एक सटीक शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी, जिसे कोहली पुल करने के चक्कर में मिड-विकेट पर खड़े राशिद खान को कैच थमा बैठे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इतिहास में एक ओवर में 5 या उससे ज्यादा चौके जड़ना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, और विराट कोहली अब इस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं। इस रिकॉर्ड की शुरुआत क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ की थी, जब उन्होंने बेंगलुरु में ईश्वर पांडे के ओवर में 5 चौके उड़ाए थे।
इसके बाद साल 2016 में शेन वॉटसन ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ थिसारा परेरा को निशाना बनाते हुए एक ओवर में 5 चौके जड़े थे। अब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद, विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कगिसो रबाडा जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज के एक ही ओवर में 5 शानदार चौके लगाकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications