West Bengal Exit Poll 2026: कौन बनेगा बंगाल का बॉस? Today’s Chanakya के ताजा एग्जिट पोल ने बढ़ाई धड़कनें
West Bengal Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी नजर आ रहा है। हालांकि कुछ सर्वे बीजेपी को बढ़त देते दिख रहे हैं, तो वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी मजबूत चुनौती पेश करती दिख रही है।
वहीं बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग के एक दिन बाद Today's Chanakya ने एग्जिट पोल ने नतीजे जारी किए हैं। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

Today's Chanakya एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?
Today's Chanakya के मुताबिक, बीजेपी को लगभग 48% (±3%) वोट शेयर के साथ 192 (±11) सीटें मिल सकती हैं। वहीं TMC+ को 38% (±3%) वोट शेयर के साथ करीब 100 (±11) सीटों का अनुमान है। अन्य दलों को मिलाकर 14% (±3%) वोट शेयर और करीब 2 (±2) सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
Matrize News के एग्जिट पोल में बंगाल में किसकी बन रही सरकार?
दूसरी ओर, Matrize News के एग्जिट पोल में मुकाबला काफी कड़ा बताया गया है। इसमें बीजेपी को 146-161 सीटें और TMC को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान है।
Axis MyIndia ने क्यों नहीं जारी किया एग्जिट पोल?
Axis MyIndia ने इस बार पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल जारी नहीं किया। कंपनी के MD प्रदीप गुप्ता के अनुसार, "करीब 60-70% लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे हां या ना कहने को भी तैयार नहीं थे," जिसके कारण विश्वसनीय डेटा जुटाना मुश्किल हो गया।
Voter Trends: किसके साथ कौन?
पहले चरण के रुझानों से संकेत मिलता है कि बीजेपी को SC, ST, OBC और सवर्ण हिंदू वोटरों का व्यापक समर्थन मिल सकता है। यह सामाजिक समीकरण पार्टी की ताकत बनता दिख रहा है। वहीं TMC मुस्लिम वोटरों और ग्रामीण इलाकों में अपने मजबूत आधार के सहारे मुकाबले में बनी हुई है। खासकर मालदा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
चुनावी मुद्दे क्या रहे?
इस चुनाव में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं। इन मुद्दों के चलते कुछ हद तक सत्ता विरोधी लहर (anti-incumbency) भी देखने को मिल रही है, जिसने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications