Karnataka में क्या कांग्रेस बदलने जा रही मुख्यमंत्री? मल्लिकार्जुन खड़गे का आया बड़ा बयान
Karnataka Congress leadership change: कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस बीच राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। डी.के. शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि 'पावर शेयरिंग' व्यवस्था के तहत उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इन चर्चाओं के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे का अहम बयान सामने आया है, जिसने स्थिति को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे न कर्नाटक में तत्काल नेतृत्व बदलाव की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद पर कोई भी फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी के परामर्श से ही लिया जाएगा, जिसमें समय लगेगा।

खड़गे बोले- कर्नाटक नेतृत्व के फैसले में समय लगेगा
गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए, खड़गे ने पार्टी में जारी अटकलों के बावजूद तुरंत नेतृत्व बदलाव से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को "जल्द" सुलझा लिया जाएगा। मौजूदा नेतृत्व पर जोर देते हुए खड़गे ने कहा, "यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री हैं। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं, मिलकर, कोई निर्णय लेना है, तो इसमें कुछ समय लगेगा। हमें इंतजार करना और देखना चाहिए।"
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की क्यों उठ रही मांग
खड़गे की यह टिप्पणियां कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल फेरबदल की बढ़ती अटकलों के बीच आई हैं। कांग्रेस सरकार नवंबर 2025 में अपने कार्यकाल का आधा सफर पूरा कर चुकी है। इन अटकलों को 2023 में सरकार गठन के दौरान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के बीच कथित "सत्ता-साझाकरण" समझौते की बातों से हवा मिली। शिवकुमार के समर्थक लगातार उन्हें सीएम बनाने की वकालत कर रहे हैं।
क्या खड़गे सीएम बनेंगे? क्या बोले- कांग्रेस अध्यक्ष
मुख्यमंत्री पद के लिए खुद खड़गे को विचार किए जाने के सुझावों पर, जिसमें गृह मंत्री जी. परमेश्वर की टिप्पणियां थीं, उन्होंने फिलहाल इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया। खड़गे ने कहा, "आप (मीडिया), वे (परमेश्वर) और शीर्ष पर बैठे लोग कहते हैं कि मेरा (मुख्यमंत्री) बनना बेहतर है, लेकिन, भाग्य से बढ़कर, मेरी विचारधारा और पार्टी के प्रति मेरी अब तक की सेवा के अनुसार, सोनिया गांधी मेरे बारे में निर्णय लेती हैं।" उन्होंने आगे जोर दिया, "वह प्रश्न अभी उठता ही नहीं है। खड़गे के बयान से साफ है कि नेतृत्व परिवर्तन पर तत्काल कोई विचार नहीं है।
कांग्रेस विधायकों में फूंट पर क्या बोले खड़गे?
जेडी (एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के उस दावे पर कि नेतृत्व संघर्ष के बीच लगभग 40 कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली के लिए टिकट बुक किए, खड़गे ने खुद को इस दावे से दूर रखा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, उनसे ही डिटेल पूछिए।" खड़गे ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस नेतृत्व यह सब आंतरिक रूप से सुलझाएगा और "हम इसे जल्द से जल्द सुलझाएंगे"












Click it and Unblock the Notifications