पंजाब में प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी का रोड शो, BJP और AAP को बताया RSS से निकली पार्टियां
चंडीगढ़, फरवरी 15। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब के रूपनगर में पार्टी का चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उनके साथ थे। प्रियंका गांधी और चन्नी ने रूपनगर में एक रोड शो किया। रोड में भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब में मत्था भी टेका।

प्रियंका ने गुजरात और दिल्ली मॉडल पर साधा निशाना
इस दौरान प्रियंका गांधी ने रोड शो को संबोधित भी किया। उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही खेल खेलती हैं, इनकी शुरुआत ही RSS से हुई है, इनमें से एक गुजरात मॉडल की बात करती है तो दूसरी दिल्ली मॉडल की, लेकिन आपने गुजरात मॉडल देखा, उसका क्या हाल है? गुजरात मॉडल में किसी को नौकरी नहीं मिली, किसी का काम-धंधा नहीं चला। वहीं दिल्ली मॉडल की बात करने वालों ने कोई अस्पताल या शैक्षणिक संस्थान नहीं बनाया है और कोई नौकरी भी नहीं दी।
Recommended Video
मंच पर पगड़ी पहनने से कोई सरदार नहीं बन जाता- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंच पर कोई पगड़ी पहन लेने से सरदार नहीं बन जाता, उन्हें बताओ कि असली सरदार कौन है? इस पगड़ी की मेहनत और हिम्मत के बारे में बताओ। उन्हें बताओ कि पंजाब पंजाबियों का है और वे इसे चलाएंगे।
रुपनगर की चमकौर साहिब से चुनावी मैदान में हैं सीएम चन्नी
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रुपनगर जिले के ही रहने वाले हैं। रूपनगर जिले को रोपड़ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा सीएम चन्नी रुपनगर की ही श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस पार्टी के सीएम उम्मीदवार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications