Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 April: आरसीबी-गुजरात मैच में कौन जीता, किसने मचाई तबाही

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आरसीबी की बैटिंग फ्लॉप हो गई। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19.2 ओवरों में 155 रनों पर समेट दिया। गुजरात ने लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

आरसीबी की शुरुआत खराब रही जब सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल महज 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 13 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए, लेकिन कागिसो रबाडा ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

aaj ka match kon jeeta

मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे अधिक संघर्ष दिखाया और 24 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे, लेकिन उन्हें राशिद खान ने बोल्ड कर दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 15 गेंदों पर 19 रन जोड़े, जबकि जितेश शर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और क्रमशः 9 और 4 रन बनाकर चलते बने।

निचले क्रम में रोमारियो शेफर्ड ने 17 रन और वेंकटेश अय्यर ने 12 रन का योगदान दिया। भुवनेश्वर कुमार 15 रनों पर नाबाद रहे, जबकि जोश हेजलवुड बिना खाता खोले रन आउट हो गए, जिससे आरसीबी की पारी का अंत हुआ। गुजरात के लिए अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर को दो-दो सफलताएं मिलीं।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद शुभमन गिल का विकेट भी गिर गया। वह 18 गेंदों का सामना करते हुए 43 के निज स्कोर पर आउट हुए।

जोस बटलर अच्छी बैटिंग करते हुए 19 गेंदों का सामना करते हुए 39 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। गुजरात की टीम 111 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला।

होल्डर 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तेवतिया खड़े रहे। वह 17 गेंदों में 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। गुजरात ने 16वें ओवर में 4 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुजरात ने पांचवीं जीत दर्ज की है, आरसीबी को इस सीजन की तीसरी हार मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+