'भाई थोड़ा खेल पर भी ध्यान दे लो', एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड को हार्दिक पंड्या ने लगाया गले, फैंस ने किया ट्रोल

Hardik Pandya Hug Girlfriend Mahieka Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की लगातार हार ने कप्तान हार्दिक पंड्या को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। चेन्नई के खिलाफ करो या मरो' के मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गले लगाते हार्दिक का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। प्वाइंट्स टेबल में पिछड़ने के बावजूद कप्तान की गर्लफ्रेंड के साथ यह केमिस्ट्री फैंस को रास नहीं आ रही है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए पंड्या (Hardik Pandya Hug Girlfriend Mahieka Sharma)

एक तरफ जहां टीम लगातार हार से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट से हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

Hardik Pandya 1

गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लगाया गले

मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शनिवार को होने वाले अहम मुकाबले के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक पर हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गले लगाते नजर आए। वीडियो में हार्दिक काफी रिलैक्स और कूल दिख रहे थे। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब यह जोड़ा सार्वजनिक रूप से साथ दिखा हो, लेकिन टीम की मौजूदा स्थिति ने इस पल को चर्चा में ला दिया है।

एयरपोर्ट पर रिलैक्स नजर आए पंड्या

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने 8 में से केवल 2 मैच जीते हैं। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद टीम प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसक गई है। जहां फैंस हार से दुखी हैं, वहीं हार्दिक का एयरपोर्ट पर रिलैक्स दिखना उन्हें रास नहीं आ रहा है।

चेन्नई के लिए जीत है बेहद जरूरी

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही मीम सेना और क्रिकेट फैंस ने हार्दिक को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा कि हार्दिक सब कुछ भूल गए हैं, क्रिकेट खेलना भी और कप्तानी करना भी। उन्हें बस अपनी पर्सनल लाइफ याद है। एक अन्य नाराज फैन ने कहा कि मैदान पर दिखने से ज्यादा ये बाहर नजर आते हैं। अब वक्त आ गया है कि मुंबई इंडियंस इन्हें कप्तानी से हटा दे।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई थोड़ा खेल पर भी ध्यान दे लो। बता दें कि शनिवार को चेन्नई में होने वाला मैच मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। अगर टीम यहां भी हारती है, तो आगे की राह लगभग बंद हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+