कोई पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आए तो उसकी सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम
अमृतसर। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर होने वाली हरकतों पर शिकंजा कसने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) हमेशा मुस्तैद रहा है। खूफिया एजेंसियां और पुलिस के जवान भी सेवा में जुटे रहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से पिछले साल से ड्रोन भेजे जाने की गतिविधियां सामने आने लगी हैं। भारतीय जवानों ने अब तक कई पाकिस्तानी ड्रोन मार भी गिराए हैं। इसके अलावा आए रोज ड्रोन चले आने की घटनाएं भी घटित हो रही है।

1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा
लगातार पनपी सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बीएसएफ ने अब आम नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इसके लिए बीएसएफ ने ऐसी ड्रोन की घुसपैठ की जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है। बीएसएफ का मानना है कि, इनाम मिलने पर लोग राष्ट्रहित में उत्साहित होंगे और इससे दुश्मन के ड्रोन इत्यादि से भी निपटा जा सकेगा। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय से इस बारे में कहा गया है कि, जो कोई सीमा-पार से होने वाली ड्रोन एक्टिवटीज की खबर देगा, उसे इनाम दिया जाएगा।

बीएसएफ ने जारी किया कॉन्टेक्ट नंबर
मुख्यालय से भेजी गई जानकारी के मुताबिक पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से प्रतिबंधित वस्तुओं व हथियारों की तस्करी की घटनाएं ड्रोन के जरिए तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में निपटने के लिए आमजन का साथ जरूरी है। इसलिए, बीएसएफ की ओर से एक नंबर जारी किया है। आप इस 94178-09047 व 0181-2233348 नंबर पर जरूरी सूचना दे पाएंगे।

ड्रोन से जुड़ी कुछ हालिया घटनाएं
- बॉर्डर के ऊपर उड़ा पाकिस्तानी ड्रोन, दिखते ही भारतीय जवानों ने बरसाईं गोलियां, फिर क्या हुआ?
- पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन, BSF ने मार गिराया, देखिए दुश्मन ने बांधी थीं ऐसी चीजें
- सांबा सेक्टर में घास पर गिराए गए गोला-बारूद और हथियार, पाकिस्तानी ड्रोन दिखा
- पाकिस्तानी ड्राेन हिंदुस्तान के 50 मीटर अंदर घुसा, BSF ने गोलियां बरसाईं तो 1 मिनट में लौटा
- पाकिस्तानी बॉर्डर के नजदीक गेहूं के खेतों में हेरोइन छिपाई, BSF की नजर पड़ गई, क्या हुआ फिर?
- पंजाब पुलिस पहली बार पाक से सटे जिलों के लिए बनाएगी बटालियन, हाई-टेक्नोलॉजी से लैस होंगे थाने












Click it and Unblock the Notifications