पाकिस्तानी बॉर्डर के नजदीक गेहूं के खेतों में छिपाई हेरोइन, पड़ गई BSF की नजर, फिर क्या हुआ?
अमृतसर। सरहद पार के तस्करों ने पंजाब के खेतों में हेरोइन छिपा दी थी। बीएसएफ के जवान वहां गश्त कर रहे थे। उनकी नजर हेरोइन पर पड़ी। जिसके बाद जवानों ने चौकसी बरतते हुए हेरोइन बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि, इस खेप को गेहूं की फसल के खेतों में छुपाया गया था। उसकी मात्रा 3.100 किलो थी।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि, जो हेरोइन जवानों के हाथ लगी वो 6 पैकेट्स में बंद थी। उसे प्लास्टिक के लिफाफे में रखकर खेतों में छुपाया गया था। बीएसएफ पहले भी इस तरह की घटनाओं का पर्दाफाश करती रही है। अधिकारियों का कहना है कि, इस वक्त खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है और तस्कर उसी का लाभ लेने की फिराक में रहते हैं। जवानों के मुताबिक, हेरोइन की ताजा खेप को सरहद पार के तस्करों ने ही खेतों में छुपाया। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

फाजिल्का में तैनात बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि, अब तक ऐसा बहुत बार हो चुका है जबकि पाकिस्तान की ओर से हेरोइन व अन्य मादक पदार्थ इस तरफ पहुंचाते लोगों को पकड़ा गया है। कुछ ही दिन पहले भारत-पाक सरहद पर खालड़ा सेक्टर में भी बीएसएफ ने 2 पाकिस्तानियों को पकड़ा था। कमांडेंट पीपी नौटियाल ने इस बारे में जानकारी दी।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications