पंजाब पुलिस पहली बार पाक से सटे जिलों के लिए बनाएगी बटालियन, हाई-टेक्नोलॉजी से लैस होंगे थाने
पंजाब पुलिस पहली बार पाक से सटे जिलों के लिए बनाएगी बटालियन, हाई-टेक्नोलॉजी से लैस होंगे थाने, घुसपैठियों से होगा मुकाबला
अमृतसर। भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) पाकिस्तानी बॉर्डर से लगते जिलों की सुरक्षा करती है, जिसमें उसे पंजाब की राज्य पुलिस का सहयोग मिलता है। अब पंजाब सरकार खुद भी एक ऐसी बटालियन बनाने जा रही है, जो विशेषकर बॉर्डर से लगते जिलों के लिए होगी। इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने बॉर्डर की सुरक्षा को पुलिस की 2 आर्म्ड बटालियन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बॉर्डर एरिया के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले पुलिस थानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा और वहां तैनात पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को विशेष कमांडो ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सरकार की योजना है कि, पुलिस-बटालियन में तैनात जवान थाने का काम नहीं, बॉर्डर की सुरक्षा का काम भी देखेंगे। हां जी, पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों में तैनात बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) की तरह अब पंजाब पुलिस भी सीमा और उसके इलाकों की सुरक्षा करती नजर आएगी।

डीजीपी या एडीजीपी करेंगे नेतृत्व
बताया जा रहा है कि, पंजाब पुलिस की इस नई बटालियन का नेतृत्व डीजीपी या एडीजीपी करेंगे। साथ ही, अब जो भी नई नियुक्ति होगी उसे पहले से विशेष कमांडो ट्रेनिंग जरूरी होगी। अधिकारियों का कहना है कि, ऐसा जल्द ही हो सकता है, क्योंकि, पंजाब सरकार ने बटालियन को अंतिम मंजूरी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी भेजा है, जिसका फैसला केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली बैठक में लिया जा सकता है। एक हिंदी अखबार ने इस बारे में विस्तृत खबर प्रकाशित की है।

बॉर्डर काडर बनाने पर भी विचार
डीजीपी वीके भावरा ने हाल में कहा था कि, पाकिस्तान की ओर से होने वाली आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए, पाक सीमा के साथ लगने वाले जिलों में पुलिस को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि, हमारी ओर से आतंकी गतिविधियों व तस्करों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। इसी तरह से राज्य पुलिस बॉर्डर रेंज को मजबूत करने के लिए अलग से बॉर्डर काडर बनाने पर भी विचार कर रही है।
अंतिम फैसला नई सरकार करेगी?
डीजीपी का कहना है कि, हमारे पास पंजाब पुलिस का नया प्लान है। राज्य सरकार ने पाक घुसपैठियों से मुकाबला करने के लिए विशेष तौर पर बॉर्डर पर तैनाती के लिए 2 बटालियन बनाने का फैसला किया है। जिसका प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया है। कहा जा रहा है कि, बटालियन पर पूर्ण फैसला 10 मार्च के बाद कमान संभालने वाली राज्य सरकार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications