अग्निवीर अमृतपाल के परिवार को सीएम मान ने सौंपा 1 करोड़ का चेक, नौकरी के साथ किए कई बड़े ऐलान

ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत वजह सेना ने आत्महत्या माना है। अग्निवीर की मौत के चार दिन बाद सेना ने 15 अक्टूबर को एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि 11 अक्टूबर को संतरी ड्यूटी के दौरान खुद की बंदूक से गोली लगने से हुई। वहीं पंजाब सरकार अमृतपाल को शहादत का दर्जा ना दिए जाने पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सोमवार (16 अक्टूबर) को मनसा पहुंचकर अग्निवीर के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से मदद और सुरक्षा का आश्वासन दिया। सीएम ने इस दौरान अग्निवीर के परिजनों को एक करोड़ की सहायता का चेक भी सौंपा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनसा पहुंचकर अग्निवीर अमृतपाल के परिजनों को दुख घड़ी में ढांढस बंधाया। सीएम अग्निवार के माता पिता के साथ पूरा परिवार से मिले और कहा की सरकार हर कदम पर उनके साथ है। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर अमृतपाल को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जैसा कि सरकार ने अग्निवीर के नाम एक सम्मान राशि का वादा किया था। वे (अग्निवीर अमृतपाल सिंह) हर कठिन और आसान समय में हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनके बाद परिवारों की देखभाल करना सरकारों का नैतिक कर्तव्य है, जिसे हम हर समय पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"

Punjab CM Bhagwant Mann in Mansa

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा, "हम उन्हें शहीद का दर्जा देंगे। पंचायत और उनके परिवार की मांग के अनुसार उनके नाम पर एक स्टेडियम बनाया जाएगा। उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी। हम पूरे पंजाब की ओर से उन्हें शहीद का दर्जा देंगे। हम केंद्र सरकार से अग्निवीरों को नियमित करने की मांग करेंगे।"

वहीं सेना ने अग्निवीर अमृतपाल की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सेना ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर की गई एक पोस्ट में लिखा, "11 अक्टूबर 2023 को अग्निवीर अमृतपाल सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई थी। अग्निवीर अमृतपाल सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से संबंधित कुछ गलतफहमियां और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। 14 अक्टूबर 2023 को व्हाइट नाइट कॉर्प्स द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अलावा, हम इस मामले को स्पष्ट करने के लिए और भी विवरण साझा कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+