NEET UG 2026: क्या फिर लीक हुआ नीट री-एग्जाम का पेपर? टेलीग्राम पर वायरल फोटो का सच आया सामने

Fact Check: NEET UG 2026 Re-Exam से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक बार फिर पेपर लीक को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। टेलीग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर एक प्रश्न पत्र की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। जिसके बाद लाखों छात्रों और उनके परिवारों में चिंता और भ्रम की स्थिति बन गई।

वायरल तस्वीर में कुछ कोड और लिखे हुए शब्द देखकर लोगों ने इसे असली परीक्षा पेपर बताना शुरू कर दिया। इस वजह से मामला और ज्यादा बढ़ गया। हालांकि किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाह ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर असर डाल दिया।

NEET Re Exam Paper Leak Fact Check

सोशल मीडिया पर तेजी से फैली पेपर लिक की अफवाह

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, वैसे ही यह कई ग्रुप्स और पेज पर लगातार शेयर होने लगी। टेलीग्राम चैनलों से लेकर एक्स पोस्ट तक में दावा किया जाने लगा कि NEET री-एग्जाम का पेपर लीक हो गया है। बिना किसी जांच या पुष्टि के कई लोगों ने इसे सच मान लिया और आगे फैलाना शुरू कर दिया, जिससे छात्रों के बीच डर और तनाव का माहौल बन गया। खासकर री-एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इस खबर से ज्यादा परेशान दिखे।

ये भी पढ़ें: 'डेड बॉडी' का मजाक उड़ाने वाली सेजल को NEET-12वीं में आए थे कितने नंबर, क्यों मचा जाति को लेकर बवाल?

वायरल तस्वीर में क्या दिखाया गया

वायरल हो रही फोटो में कथित तौर पर एक प्रश्न पत्र की बुकलेट दिखाई दे रही थी, जिस पर KAVERI लिखा हुआ था। इसके अलावा उसमें कुछ कोड नंबर, समय और "Proofs/Price" जैसे शब्द भी दिखाई दे रहे थे। बुकलेट पर कोड 23 और अंग्रेजी भाषा का जिक्र होने की वजह से कई लोगों ने इसे असली NEET पेपर मान लिया। जबकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि मौजूद नहीं थी। इसी गलत समझ ने अफवाह को और तेजी से फैलाने में भूमिका निभाई।

PIB फैक्ट चेक में सच आया सामने

प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस पूरे दावे को तुरंत खारिज करते हुए साफ कहा कि NEET UG 2026 री-टेस्ट पेपर लीक होने की बात पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। PIB ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस तस्वीर को आधार बनाकर यह दावा किया जा रहा है, उसे गलत तरीके से पेश किया गया है और इसका वास्तविक परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। एजेंसी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें।

छात्रों को दी सलाह

PIB फैक्ट चेक यूनिट ने NEET अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी संदिग्ध पोस्ट या तस्वीर को बिना जांचे आगे न फैलाएं, क्योंकि इससे गलत जानकारी और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकती है।

साथ ही छात्रों से यह भी कहा गया है कि यदि उन्हें ऐसी कोई भ्रामक सामग्री मिलती है तो उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को जरूर करें ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके।

21 जून को होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम

NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को देशभर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र भाग ले सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है कि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना का असर छात्रों की तैयारी और मानसिक स्थिति पर न पड़े, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हो सके।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 Re-Exam की एडमिट कार्ड आज होगा जारी? क्या है लेटेस्ट अपडेट, चेक करें डाउनलोड का तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+