IND vs PAK: दीप्ति ने 10 रन देकर झटके 5 विकेट, पाकिस्तान को अकेले रौंदकर निकाल दी हेकड़ी

IND vs PAK: बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने धांसू गेंदबाजी करते हुए अकेले ही पाक को धूल चटा दी।

टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जमाया लेकिन वह इसी ओवर में आउट होकर वापस चली गईं। उनके बाद जिम्मेदारी जेमिमा रोड्रिग्स के कन्धों पर थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया और 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

IND vs PAK

स्मृति मंधाना की धांसू बैटिंग

टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट महज 18 के स्कोर पर गंवा दिए थे। मुश्किल घड़ी में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर धांसू बैटिंग की और तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की भागीदारी की। मंधाना ने शानदार फिफ्टी जमाई। वह 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गईं, उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के आए।

मंधाना के आउट होने के बाद हरमन ने तेज खेलने का प्रयास किया मगर 36 के निजी स्कोर पर वह पवेलियन लौट गईं। अंत में ऋचा घोष का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 19वें ओवर में तूफानी अंदाज में खेलते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ा। ऋचा 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुईं और टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 170 तक पहुंचा। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट झटके।

दीप्ति ने पंजा खोल पाक को हराया

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत की। मुनीबा और गुल फिरोजा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रनों की भागीदारी की। दीप्ति ने फिरोजा को आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। उसके बाद श्री चरणी ने जबीन को आउट कर दिया और दीप्ति ने आयशा जफर को चलता किया। इस तरह पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन हो गया। जब मुनीबा अली 41 रन बनाकर आउट हुईं, तो पाकिस्तान की स्थिति खराब हो गई।

इसके बाद पाकिस्तान के पास कुछ बचा नहीं था, दीप्ति और श्री चरणी की फिरकी के सामने कोई प्लेयर नहीं टिक पाईं और पाक टीम 106 पर सिमट गई। दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट झटके। श्री चरणी को 3 विकेट मिले। भारत ने 64 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+