Morena Train Accident: मुरैना में रेल हादसा, आग की अफवाह से ट्रैक पर उतरे यात्रियों को एक्सप्रेस ने रौंदा
Morena Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार, 14 जून को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन के रुकने के बाद नीचे उतरे कई यात्री दूसरी पटरी पर आ गए, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद रेलवे प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई थी।

Hetampur Railway Station tragedy 202: ट्रैक पर काल बनकर आई पातालकोट एक्सप्रेस
नीचे उतरे डरे-सहमे यात्री स्थिति को समझ पाते, इससे पहले ही वे एक और बड़ी मुसीबत का शिकार हो गए। जान बचाने के लिए खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से उतरे कई यात्री बगल वाले समानांतर ट्रैक (Adjacent Track) पर जाकर खड़े हो गए थे।
उसी समय अप लाइन (Up Line) पर बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस (Firozpur-Seoni Patalkot Express) आ रही थी। ट्रैक पर खड़े यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पातालकोट एक्सप्रेस उन्हें कुचलती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि पटरियों पर चीख-पुकार मच गई।
चेन पुलिंग के कारण रुकी थी ट्रेन
रेलवे की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन के सामान्य डिब्बे में किसी यात्री ने अलार्म चेन पुलिंग (ACP) कर दी थी, जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान कई लोग पास की दूसरी पटरी पर पहुंच गए, जहां से दूसरी ट्रेन गुजरने वाली थी।
रेलवे के मुताबिक, जब खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी हुई थी, उसी समय ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस अप लाइन पर आ रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरी पटरी पर मौजूद कुछ यात्री समय रहते वहां से हट नहीं पाए और पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। रेलवे ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
कैसे हुआ हादासा इसकी जांच शुरू
रेलवे प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यात्रियों में घबराहट क्यों फैली और वे दूसरी पटरी तक कैसे पहुंच गए। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि चेन पुलिंग किसने की और उसके पीछे क्या कारण था।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर ध्यान न दें और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल मुरैना का यह हादसा रेलवे सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पूरे घटनाक्रम पर रेलवे और प्रशासन की नजर बनी हुई है तथा मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications