चीखों से गूंज उठा सोलापुर, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Maharashtra Solapur Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोलापुर के पंढरपुर तहसील क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक विशालकाय गहरे कुएं में जा गिरी। इस बड़ी दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये हादसा सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील के अंतर्गत आने वाले तांदुलवाड़ी गांव के नजदीक हुआ। पुलिस के अनुसार ये सभी यात्री मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन के कुएं में गिरने की खबर तांदुलवाड़ी गांव के स्थानीय लोगों को मिली, वे बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Maharashtra Solapur Accident

ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहत दल और पुलिस की गाड़ियां भी बहुत जल्द मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से कुएं में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी को निकाला गया और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। इस भयानक हादसे में अब तक कुल आठ लोगों की मृत्यु की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि इस घटना में गंभीर रूप से घायल सात लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे थे भक्‍त

घटना के संबंध में बताया गया है कि सोलापुर जिले के पंढरपुर तहसील में स्थित रांजनी गांव के कुछ लोग बुधवार को एकत्र होकर म्हसवड गए थे। म्हसवड में भगवान सिद्धनाथ का एक बेहद ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शन करने के बाद ये सभी वापस अपने गांव की तरफ लौट रहे थे।

कैसे कुएं में गिरी पिकअप गाड़ी?

वापस लौटते समय श्रद्धालुओं का यह पूरा ग्रुप एक पिकअप गाड़ी में सवार था। वे सभी म्हसवड से पंढरपुर जाने वाले मार्ग से सफर तय कर रहे थे। सफर के दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी तांदुलवाड़ी गांव के नजदीक पहुंची, तभी अचानक गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और अनियंत्रित होते ही गाड़ी सीधे सड़क के किनारे बने चारों तरफ से खुले कुएं में जा समाई।

रांजनी गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक दुर्घटना के शिकाल हुए सभी यात्री एक ही गांव के रहने वाले थे। वापस लौटते समय सभी लोग काफी खुश थे और अपने गांव पहुंचने वाले ही थे। घर वाले अपनो का इंतजार कर रहे थे लेकिन देखते ही देखते कई हंसते-खेलते परिवारों का सब कुछ उजड़ गया। जब दुर्घटना की सूचना जब रांजनी पहुंची, तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया। हादसे के शिकार हुए लोगों के रिश्तेदार और ग्रामीण रोने-बिलखने लगे।

खुले कुएं ने लील ली 8 जिदंगियां

पंढरपुर के इस ग्रामीण इलाके में हुई यह घटना हाल के दिनों में सबसे बड़ी और संवेदनशील सड़क दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है। हादसे का मुख्य कारण गाड़ी का असंतुलित होना और सड़क किनारे स्थित कुएं का खुला होना बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे खुले पड़े कुएं अक्सर सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित होते हैं। Mumbai Local Train में खूनी खेल! चलती ट्रेन में मामूली बात पर युवक को लात-घूंसों से पीटा और घोंप दिया चाकू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+