IND vs PAK: हरमनप्रीत ने किया रोहित का कीर्तिमान चकनाचूर, पाक के खिलाफ इतिहास रच जमाया महारिकॉर्ड पर कब्जा

IND vs PAK: विश्व क्रिकेट के मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा हमेशा से रहा है लेकिन इस बार महिला क्रिकेट की एक जांबाज शेरनी ने वह मुकाम हासिल कर लिया है जो आज तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया। भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धांसू कीर्तिमान बनाया है।

हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा धमाका किया है। उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के एक बेहद प्रतिष्ठित और जादुई रिकॉर्ड को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है।

ind vs pak

पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

यह ऐतिहासिक पल उस समय आया जब हरमनप्रीत कौर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरीं। इस मैच में कदम रखते ही वह सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली प्लेयर बन गईं और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

इससे पहले यह कीर्तिमान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत दोनों के नाम था। रोहित ने 9 बार टी20 वर्ल्ड कप खेला है। अब हरमनप्रीत ने दसवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरकर धमाका कर दिया है। वह भारत के लिए 10 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली पहली प्लेयर बन गई हैं।

रोहित शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप का सफर धोनी की कप्तानी में साल 2007 में शुरू किया था। उस समय टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद वह 9 वर्ल्ड कप तक खेलते चले गए थे। साल 2024 में टाइटल जीतने के बाद रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के घोषणा कर दी थी।

कब खेला था हरमन ने पहला टी20 वर्ल्ड कप

बात अगर हरमनप्रीत कौर की करें, तो उन्होंने साल 2009 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दसवें टी20 वर्ल्ड कप तक पहुंच गईं। इस मुकाम तक पहुंच पाना यह बी दर्शाता है कि हरमनप्रीत का गेम निरन्तरता से भरा रहा है, तभी नियमित तौर पर वह टीम का हिस्सा रही हैं।

मैदान पर उनके इस ऐतिहासिक कदम के बाद दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और खेल समीक्षक उनकी इस अद्भुत उपलब्धि को सलाम कर रहे हैं। रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटना यह दर्शाता है कि हरमनप्रीत कौर ने अपने खेल और कप्तानी से भारतीय क्रिकेट को किस नए और सुनहरे दौर में पहुंचा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+