उद्धव ठाकरे सरकार ने एक दिन के लिए भी राज्य पर शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है- रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र से गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरने की कोशिश की।

पटना। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने महाराष्ट्र से गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरने की कोशिश की। पटना में उन्होंने मीडिया से कहा कि जब महाराष्ट्र के गृह मंत्री का 100 करोड़ का लक्ष्य था तो बाकी मंत्रियों का क्या लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार ने एक दिन के लिए भी राज्य पर शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

Recommended Video

    Ravi Shankar Prasad ने पूछा- Anil Deshmukh ने Sachin Vaze से करवाए कौन से गंदे काम? | वनइंडिया हिंदी
    Ravi Shankar Prasad

    उन्होंने कहा कि सचिन वाजे जो वर्षों तक सस्पेंड था उसे कोरोना काल में यह कहते हुए बहाल किया गया कि कोरोना में पुलिस वाले बीमार पड़ गए हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है। भाजपा की ओर से पहला सवाल यह है कि सचिन वाजे की नियुक्ति किसके दबाव में हुई।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ATS टीम ने 2 लोगों को किया अरेस्ट, अनिल देशमुख के घर के बाहर पुलिस तैनात

    उन्होंने आगे कहा कि यह मामला भ्रष्टाचार का नहीं है यह लूट का मामला है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी नेता शरद पवार जब सरकार में नहीं हैं तो उन्हें इस मामले को क्यों बताया जा रहा है।

    रविशंकर प्रसाद ने शरद पवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। शरद पवार की खामोशी सवाल उठाती है। साथ ही उद्धव ठाकरे की शांति और सदन के अंदर और बाहर सचिन वाजे के पक्ष में बोलना। सचिन वाजे की हैसियत एक एएसआई की है और उसे क्राइम सीआईडी का चार्ज दिया गया है, यह आश्चर्य की बात है।

    उन्होंने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और इसकी ई्मानदारी से जांच जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+