मिस्ड कॉल से हुआ प्यार फेसबुक पर हुआ दीदार और फिर...

पटना (मुकुन्द सिंह)। रॉंग नंबर पर लड़की की लड़के से बात हुई। फिर क्‍या बातों का सिलासिला यूं शुरु हुआ कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फटाफट फेसबुक पर एक दूसरे का 'फेस' देखा और प्‍यार में 'बुक' हो गए। ' बढ़ते प्यार की बुखार के बीच करीब साल भर के बाद जानीपुर निवासी एवं इंटर की छात्रा 18 वर्षीय सीमा (काल्पनिक नाम) मोती चौक, खगौल में एक कोचिंग पढ़ने के बहाने अपने प्रेमी लड्डू सिंह से मिलने बेतिया पहुंची। इस बच्ची का दर्द, तुम क्या जानो नीतीश बाबू!

 Love story started after missed call resulted into marriage
लड़की के घरवालों ने लड़के पर दबाव डाला की लड़की को उसके घर वापिस सुरक्षित भेज दो। इसके बाद लड़के ने लड़की के मोबाइल से उसके पिता को फोन कर बताया कि आपकी लड़की मेरे घर में सुरक्षित है। इसे जल्द ले जाएं। इस गुस्से से लड़की ने अपने मोबाइल का सिम तोड़ कर फेक दिया। बाद में दोनों ने बेतिया की एक मंदिर मे शादी कर साथ रहने लगे। इधर पुलिस के बढ़ते दबाव से परेशान होकर करीब डेढ़ महीने बाद अचानक लड़का-लड़की को लेकर खगौल थाना पहुँच गई। बिहार में शराब पर पाबंदी लगते ही मर गयी "नागिन"

बावजूद लड़की अपने घर जाने को तैयार नहीं है और लड़के के साथ ही रहने को जिद लगा रही है। पुलिस ने कोर्ट में लड़की का 164 का बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल जांच भी कराया है। खगौल थानाध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि लड़की के पिता ने लड़की के घर से जाने के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लड़की के 164 के बयान और मेडिकल रिपोर्ट आ जाने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+