VIDEO: पाकिस्तान में सदन के भीतर भिड़ीं महिला विधायक, एक-दूजे को मारे थप्पड़-मुक्के, नोंचे बाल
लाहौर। पाकिस्तान में मची सियासी उथल-पुथल के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां पंजाब विधानसभा में महिला विधायकों के बीच विवाद हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्षियों के बीच वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर हाथापाई हुई। महिलाएं एक-दूजे को थप्पड़-मुक्के मारने लगीं। सदन के अंदर आपस में भिड़ीं इन महिला नेताओं का झगड़ा कैमरे में कैद हो गया।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिलाओं में इस कदर लड़ाई किस बात पर हुई, ये अभी पता नहीं चला है। हालांकि, यह साफ है कि इस घटना के पीछे इमरान सरकार की विपक्ष से चली तकरार है। पता चला है कि, कई पार्टियों के नेता सदन के अंदर थे। जिनमें पुरुष और महिला दोनों की भीड़ थी। उसी दौरान किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई, जो शांत नहीं हुई, बल्कि बात बढ़ती चली गई। महिलाएं इतनी ज्यादा गुस्सा हो गईं कि डुक्क चलाने लगीं। एक ने तो ताबड़ताड़ मुक्के मारे।

वीडियो में विधायकों का झगड़ा साफ देखा जा सकता है। इस झगड़े के कारण सदन प्रभावित हुआ और बैठक रोकनी पड़ी। वहीं, झगड़े के दौरान कई पुरुष महिलाओं का बीच-बचाव करते नजर आए।
एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बताया गया कि, इस घटना के बाद पंजाब विधानसभा (पीए) का सत्र बाधित हो गया है। सदन के नए नेता और मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए मतदान किए बिना 6 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, यहां पर पीएमएल-क्यू के पीटीआई समर्थित चौधरी परवेज इलाही और पीएमएल-एन के हमजा शहबाज के साथ प्रांतीय विधानसभा को सदन के नए नेता का चुनाव करने के लिए मतदान करना था। इसी दौरान विवाद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications