43 साल के TMC सांसद Dev ने पहली GF को दिया धोखा? अब सुपरस्टार का ग्रेटर नोएडा की मॉडल संग चल रहा चक्कर
Dev Love Story: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर लगातार राजनीतिक उठापटक की खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने के साथ कई विधायक और सांसद नेतृत्व से नाराज हैं, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में मची उथल-पुथल
हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अलग रुख अपनाना शुरू कर दिया है, जिसने टीएमसी के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देने या उसके साथ जाने की इच्छा जताई है।

तृणमूल कांग्रेस के स्टार सांसदों की हो रही चर्चा
-हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक स्तर पर अभी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं लेकिन इन खबरों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये असंतोष आगे और बढ़ता है तो इसका असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।
-दिलचस्प बात ये है कि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत के लिए ही नहीं बल्कि फिल्म और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों को राजनीति में लाने के लिए भी जानी जाती है। पार्टी के कई सांसद ऐसे हैं जिन्होंने पहले अभिनय, मॉडलिंग, खेल या टेलीविजन की दुनिया में लोकप्रियता हासिल की और बाद में राजनीति में कदम रखा। इनमें बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार, लोकप्रिय एक्ट्रेसेस, क्रिकेटर और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार तक शामिल हैं।
टीएमसी सांसद देव की पॉपुलर लव लाइफ
-यही वजह है कि पार्टी में किसी भी तरह की राजनीतिक हलचल होने पर इन चर्चित चेहरों पर भी लोगों की नजरें टिक जाती हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों अभिनेता और टीएमसी सांसद देव (दीपक अधिकारी) का नाम खूब चर्चा में है। हालांकि राजनीति से इतर उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। एक समय बंगाली सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी माने जाने वाले देव और सुभाश्री गांगुली की प्रेम कहानी ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया था। पर्दे पर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने उन्हें स्टार बना दिया था लेकिन रियल लाइफ में ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों की राहें अलग हो गईं।
-दिलचस्प बात ये है कि ब्रेकअप के बाद जहां सुभाश्री गांगुली ने निर्देशक राज चक्रवर्ती के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं देव की जिंदगी में सुपरमॉडल और एक्ट्रेस रुक्मिणी मित्रा की एंट्री हुई। आज देव और रुक्मिणी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। आइए जानते हैं देव की लव लाइफ के उन दिलचस्प अध्यायों के बारे में, जिनमें प्यार, ब्रेकअप और नई शुरुआत की पूरी कहानी छिपी हुई है।
देव और सुभाश्री गांगुली की लव स्टोरी
देव और सुभाश्री गांगुली ने बंगाली कमर्शियल सिनेमा के एक दौर को पहचान दी थी। उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस में उनके ऑन-स्क्रीन साथ काम करने का जादू झलकता था, और आखिरकार साल 2009 में डेटिंग शुरू करने के बाद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया।
ऑन-स्क्रीन से रियल-लाइफ केमिस्ट्री की शुरुआत
देव और सुभाश्री गांगुली ने पहली बार साल 2009 की ब्लॉकबस्टर बांग्ला फिल्म चैलेंज में साथ काम किया था। फिल्म की जबरदस्त सफलता और उनकी सुपरिट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही रियल-लाइफ रोमांस में बदल गई। इसके बाद दोनों ने पॉरान जाई जलिया रे, रोमियो, खोका बाबू और खोका 420 जैसी चार्टबस्टर और मशहूर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज किया। हालांकि उनके बारे में काफी अफवाहें सामने आई थीं। शुरू में कहा गया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन बाद में ये रिश्ता मीडिया के सामने तब आया जब दोनों के बीच तकरार होने लगी थी।
साल 2015 में हो गया था कपल का ब्रेकअप
-देव और सुभाश्री गांगुली का चर्चित रोमांस साल 2015 के आसपास खत्म हो गया था, जिससे लाखों फैंस का दिल टूट गया था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि देव ने सुभाश्री को धोखा दिया है। वह सुभाश्री से शादी करने से साफ मना कर रहे थे क्योंकि वह काम पर फोकस करना चाहते थे। हालांकि देव ने बाद में ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की और कहा कि शुभाश्री उनकी जिंदगी की सबसे करीबी इंसान थीं।
-देव ने कहा कि उनकी लव स्टोरी के क्लाइमेक्स में तबाही ही होनी थी। उन्होंने माना कि उनका बिजी वर्क शेड्यूल, शुभाश्री से ठीक से बात न कर पाना या उन्हें जरूरी स्पेस न दे पाना ही ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजहें थीं।
-देव से ब्रेकअप के बाद सुभाश्री गांगुली को डायरेक्टर राज चक्रवर्ती से प्यार हो गया। दोनों ने मई 2018 में शादी कर ली। अब वह दो बच्चों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं देव भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। देव पिछले कुछ सालों से सुपरमॉडल और एक्ट्रेस रुक्मिणी मित्रा को डेट कर रहे हैं।
देव और रुक्मिणी मित्रा की प्रेम कहानी
-जानकारी के अनुसार देव की तरह ही उनकी नई गर्लफ्रेंड रुक्मिणी मित्रा भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और करोड़ों में कमाई करती हैं। देव की सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड रुक्मिणी मित्रा भारतीय मॉडल होने के साथ साथ एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं। कोलकाता में जन्मी रुक्मिणी फिलहाल अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहती हैं।
-रुक्मिणी मित्रा ने बंगाली फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में शानदार काम किया है। कुछ समय पहले वह बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और एक्ट्रेस नोरा फतेही की फिल्म 'क्रैक' में एक आइटम नंबर करती नजर आई थीं।
-आपको बता दें कि रुक्मिणी मित्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में एक बांग्ला फिल्म 'चैंप' से की थी। इसके बाद वह साल 2021 में बॉलीवुड फिल्म 'सनक' में बतौर हीरोइन नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल ने काम किया था।
देव और रुक्मिणी ने अभी तक नहीं की शादी
-देव और रुक्मिणी मित्रा की प्रेम कहानी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा लव स्टोरीज में से एक है। दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान हुई थी। उस समय रुक्मिणी एक फेमस मॉडल थीं, जबकि देव बांग्ला इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार बन चुके थे।
-देव की सिफारिश पर ही रुक्मिणी मित्रा ने साल 2013 में बंगाली फिल्म 'चैंप' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में देव उनके अपोजिट लीड रोल में थे। इस जोड़ी ने 'चैंप' के बाद फिल्म 'कॉकपिट' (2017) में भी एक साथ काम किया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
-शुरुआती सालों में देव और रुक्मिणी मित्रा ने अपने रिश्ते को 'सिर्फ अच्छे दोस्त' तक ही सीमित रखा था। हालांकि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते थे और एक-दूसरे के काम की खुलकर तारीफ करते थे। देव और रुक्मिणी दोनों ही अपने करियर में बेहद बिजी हैं। दोनों का मानना है कि शादी सिर्फ एक सामाजिक औपचारिकता है और वह एक-दूसरे के साथ इस रिश्ते में बहुत खुश हैं । हालांकि भविष्य में दोनों के शादी के बंधन में बंधने की पूरी उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications