टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं? सीनियर खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर को किया दरकिनार, BCCI से किया संपर्क

Indian Team: भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से होने जा रही है। हालांकि मैदान पर उतरने से पहले ही टीम इंडिया के भीतर भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने अपने करियर और 2027 विश्व कप में अपनी भूमिका को लेकर सीधे बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट में एक नई बहस शुरू हो गई है।

दरअसल, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा पूरी तरह वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। दोनों भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं, लेकिन 2027 विश्व कप तक पहुंचते-पहुंचते उनकी उम्र भी एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। ऐसे में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या दोनों दिग्गज उस विश्व कप तक टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे।

indian team

प्लेयर्स BCCI के संपर्क में

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट जवाब चाहते हैं। उनका मानना है कि विश्व कप की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि अगले डेढ़ साल में टीम प्रबंधन उनसे क्या उम्मीद रखता है। इसी कारण कुछ खिलाड़ियों ने सीधे बीसीसीआई अधिकारियों से संपर्क कर अपनी स्थिति को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश की है, कोच और सलेक्टर्स को बायपास कर दिया है।

इस पूरे मामले के बीच मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका भी चर्चा में आ गई है। गंभीर ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट में अपनी सोच और रणनीति से मजबूत प्रभाव छोड़ा है, लेकिन वनडे टीम को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं मानी जा रही। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम प्रबंधन और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बीच कई मुद्दों पर अभी पूरी सहमति नहीं बन पाई है।

कोहली के बयान ने बढ़ाई थी हलचल

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के दौरान एक बयान देकर भी चर्चा बढ़ा दी थी। उन्होंने संकेत दिया था कि वह अपने करियर के उस दौर में पहुंच चुके हैं जहां उन्हें बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। वहीं रोहित शर्मा ने भी हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव दिखाया है और वनडे क्रिकेट को अलग नजरिए से खेलते हुए दिखाई दिए हैं।

अब नजर सिर्फ रोहित और विराट पर ही नहीं है। युवा कप्तान शुभमन गिल से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें ड्रेसिंग रूम में ज्यादा मजबूत नेतृत्व दिखाना होगा। युवा खिलाड़ियों और सीनियर सितारों के बीच तालमेल बनाए रखने में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

सलेक्टर्स के सामने भी बड़ी चुनौती

दूसरी तरफ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के सामने भी बड़ी चुनौती है। उन्हें यह तय करना होगा कि टीम का भविष्य किस दिशा में जाएगा। क्या अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी या फिर युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। यही फैसला आने वाले महीनों में भारतीय क्रिकेट की दिशा तय कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+