Pahalgam Attack: भारत से जारी तनाव के बीच चीनी राजदूत से मिले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, किन मुद्दों पर चर्चा?

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जेडोंग (Jiang Zaidong) ने पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को चीनी राजदूत ने प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ से प्रधानमंत्री हाउस में मुलाकात की।

Pahalgam Attack

मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं इस मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रीमियर ली कियांग को अपनी शुभकामनाएं दीं और दक्षिण एशिया में मौजूदा स्थिति के संदर्भ में पाकिस्तान को चीन द्वारा दी जा रही मजबूत और अडिग समर्थन के लिए पाकिस्तान की ओर से दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

वहीं इन सब के अलावा दोनों के बीच भारत के साथ जारी तनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज शरीफ ने चीनी राजदूत को भारत की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

भारत और पाकिस्तान में तनाव के माहौल

बता दें कि, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। प्रतिबंधित पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

भारत की ओर से उठाए गए कदम

बता दें कि, भारत सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार पाकिस्तान पर कार्रवाई कर रही है।

  • सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया गया।
  • अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
  • SAARC वीज़ा छूट योजना के तहत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें Pahalgam Attack: आतंकी अब भी दक्षिण कश्मीर में सक्रिय? क्या फिर से करेंगे अटैक? चौंकाने वाली NIA रिपोर्ट

पीएम मोदी कर चुके हैं ऐलान

इसके अलावा पीएम मोदी इस घटना के बाद दुनिया को संदेश देते हुए कहा था कि, भारत हर एक आतंकी और उसके सरपरस्तों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सज़ा दिलाकर ही दम लेगा। हम उन्हें धरती के अंतिम कोने तक ढूंढ निकालेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा।'

'हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि न्याय हो। पूरा देश इस संकल्प में एकजुट खड़ा है। जो भी मानवता में विश्वास रखते हैं, वे हमारे साथ हैं। मैं उन सभी देशों और नेताओं का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े होकर समर्थन दिया है।'

ये भी पढ़ें Kashmir Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का खतरा! पाक ने राजस्थान सीमा पर तैनात किए चीनी टैंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+