Kashmir Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का खतरा! पाक ने राजस्थान सीमा पर तैनात किए चीनी टैंक
Kashmir Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सेना ने भारतीय सीमा पर अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सेना ने राजस्थान के बारनेर स्थित लोंगेवाला सेक्टर के सामने रडार सिस्टम और वायु रक्षा हथियारों की तैनाती की है।

तीन-तीन युद्धाभ्यास एक साथ कर रही पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तान वायु सेना इस समय तीन अभ्यास एक साथ कर रही है। फिजा-ए-बदर, लालकार-ए-मोमिन और ज़र्ब-ए-हैदरी। इन अभ्यासों में F-16, J-10 और JF-17 जैसे प्रमुख लड़ाकू विमानों की फ्लीट शामिल हैं। ये अभ्यास 29 अप्रैल से शुरू हुए थे और इसमें साब एअरबोर्न अर्ली वॉर्निंग और कंट्रोल सिस्टम एयरक्राफ्ट भी भाग ले रहे हैं।
चीन होवित्जर भी पाकिस्तान सेना में शामिल
पाकिस्तानी सेना के स्ट्राइक कोर के तत्व अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी कर रहे हैं। इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना ने एयरपोर्ट सुरक्षा बलों को भी तैनात किया है ताकि एयरबेस की सुरक्षा और अन्य ग्राउंड संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
चीन से आए SH-15 होवित्जर भी पाकिस्तान सेना में शामिल किए गए हैं और इन इकाइयों को अग्रिम पंक्तियों में तैनात किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Pahalgam Attack: आतंकी अब भी दक्षिण कश्मीर में सक्रिय? क्या फिर से करेंगे अटैक? चौंकाने वाली NIA रिपोर्ट
पाकिस्तान पर लगाए गए कई प्रतिबंध
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय बढ़ा जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद 23 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई। जिसमें पाकिस्तान के ऊपर कई प्रतिबंध लगाया गया।
सिंधु जल संधि रद्द
भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करने का निर्णय भी शामिल है। ताकि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के समर्थन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications