पाकिस्तान ने आरएसएस-शिव सेना को आतंकी संगठन कहा, भारत ने पलटकर लताड़ा

भारत ने कहा कि लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठनों को प्रश्रय दे रहा पाकिस्तान दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए हताशा में ऐसा बयान दे रहा है।

दिल्ली। पाकिस्तान ने आरएसएस और शिव सेना को आतंकी संगठन कहा तो भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए फटकार लगाई। भारत ने इसे पाकिस्तान का हताशा में उठाया गया कदम बताया। भारत ने कहा कि पाक दुनिया का ध्यान उन आतंकी संगठनों से हटाना चाहता है जो उसकी सरपरस्ती में फल-फूल रहे हैं और पड़ोसी देशों में हमले कर रहे हैं। 29 दिसंबर को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कश्मीर का जिक्र करते हुए आरएसएस, शिव सेना समेत कुछ और संगठनों को हिंदू अतिवादी और आतंकवादी संगठन कहा था। Read Also: जब कश्‍मीर घाटी में आतंकी नहीं पुलिसकर्मी के जनाजे में आए 4,000 लोग

पाकिस्तान ने आरएसएस-शिव सेना को आतंकी संगठन कहा, भारत ने पलटकर लताड़ा

रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कश्मीर पर बयान देते हए कहा, 'सेना के साथ मिलकर आतंकी संगठन जैसे आरएसएस, शिव सेना, बजरंग दल और अन्य आतंकी तत्व कश्मीर की भौगोलिक सीमाओं को चेंज करने के प्रयासों में लिप्त हैं।' पाकिस्तान ने कहा 'भारत ऐसा करके कश्मीर पर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के रेजोल्यूशन और मूल मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। हम भारत के कश्मीर में यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के रेजोल्यूशन के उल्लंघन की भर्त्सना करते हैं।'

पाकिस्तान ने आरएसएस-शिव सेना को आतंकी संगठन कहा, भारत ने पलटकर लताड़ा

पाक के इस कमेंट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुनिया को गुमराह करने के लिए उसने इस तरह की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा, जिन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान स्पॉन्सर कर रहा है वह उसकी जमीन से पड़ोसी देशों को लगातार टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान, लश्कर ए तैयबा, जमात उद दावा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को प्रश्रय दे रहा है और वह इस तरफ से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारत के राजनीतिक दलों व सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों को आतंकी संगठन कहने की हताशाजनक कोशिश कर रहा है।' Read Also: इंडियन आर्मी के नए चीफ जनरल बिपिन रावत ने दी पाकिस्‍तान को चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+