कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी नहींं पुलिसकर्मी के जनाजे में आए 4,000 लोग
जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ काम करने वाले 37 वर्ष के अब्दुल करीम का पिछले दिनों आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में निधन हो गया था। पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के अलावा एक बच्चे का जन्म होने वाला है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीमा पार से जारी फायरिंग के अलावा आतंकवादियों की घुसपैठ भी लगातार जारी है। पिछले दिनों इन्हीं आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के 37 वर्षीय पुलिसकर्मी अब्दुल करीम की मौत हो गई। करीम का जब अंतिम संस्कार किया गया तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। यह हुजूम उन तमाम लोगों को एक कड़ा संदेश था जो यह कहते थे कि घाटी में अक्सर आतंकियों की मौत पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

पहली बार इलाके में लगा हुजूम
करीब उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा के लांगेट के रहने वाले थे और शनिवार को मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई है। उनके घर में उनकी पत्नी और मां के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। जल्द ही उनकी पत्नी एक और बच्चे को जन्म देने वाली है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हंदवाड़ा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। करीम हंदवाड़ा के बाहरी इलाके में स्थित पुलिस चौकी चौगुल में गश्त के लिए मौजूद थे। करीब हंदवाड़ा के लांगेट के तहत आने वाले गांव लाछ के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों की मानें तो उनके अंतिम संस्कार में जो भीड़ आई वह उन्होंने इस इलाके में पहली बार देखी थी। पांच माह तक चली अशांति और बवाल के बाद घाटी में इस तरह का माहौल बनना काफी अहम है। पढ़ें-पुंछ में मस्जिद से हुई पाकिस्तान से फायरिंग बंद करने की अपील!
हिजबुल मुजाहिदीन ने दी है पुलिस को वॉर्निंग
अब्दुल करीम का अंतिम संस्कार ईदगाह में किया गया था और स्थानीय लोगों की मानें तो करीब चार हजार लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, 'वह काफी अच्छे इंसान थे और उन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। हमेशा पड़ोसियों की मदद की और गांव का हर व्यक्ति उन्हें हमेशा याद करेगा। ' उनके पड़ोसी गुलाम कादिर के मुताबिक इस इलाके में यह अब तक का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार था। आपको बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के नए कमांडर जाकिर राशिद उर्फ मूसा ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने जम्मू कश्मीर पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आतंकियों के परिवारवालों को परेशान किया गया तो फिर उनके लिए अच्छा नहीं होगा। मूसा ने कहा है, 'हमारे परिवारवालों को शामिल करके तुम लोगों ने अब तक की सबसे बड़ी गलती की है। यह युद्ध तुम्हारे और हमारे बीच था लेकिन परिवारवालों को इसमें शामिल कर लिया है।'












Click it and Unblock the Notifications