मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पाक की टिप्पणी का विरोध

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। भारत ने मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को खारिज कर दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान के पास मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "सभी ने देखा कि जम्मू-कश्मीर में वहां के लोगों ने किस तरह से स्वागत किया. इसे कोई कैसे भी देख ले लेकिन इसे स्टेज्ड यात्रा बताना गलत है."
दरअसल, मोदी के दौरे पर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टिप्पणी कर कहा था भारत, जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात होने का झूठा दिखावा कर रहा है.
आतंकवाद मुक्त माहौल चाहता है भारत
पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा भारत का रुख बहुत सीधा है. बागची ने कहा, "एक ऐसा माहौल होना चाहिए जिसमें आतंकवाद ना हो. शांतिपूर्ण माहौल में ही बातचीत हो सकती है. यही हमारी जायज मांग है. इसमें कोई बदलाव नहीं है."
क्या शहबाज के पीएम बनने से भारत-पाक बातचीत पटरी पर लौटेगी?
प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे. उन्होंने रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी थी. पाकिस्तान ने चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह सिंधु जल संधि का "प्रत्यक्ष उल्लंघन" है.
आने वाले समय में किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर लगभग पांच हजार तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से साढ़े आठ सौ मेगावाट की परियोजना और उसी नदी पर साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 540 मेगावाट की क्वार पनबिजली परियोजना का निर्माण किया जाएगा.
मोदी ने अपने दौरे के दौरान सांभा जिले के पल्ली गांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित किया था.
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बाहर के 34 लोगों ने खरीदी संपत्ति: केंद्र
दूसरी ओर बागची ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शरीफ के बीच पत्रों का आदान-प्रदान नियमित राजनयिक शिष्टाचार का हिस्सा था.
Source: DW
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications