Noida में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू, उल्लंघन पर 188 IPC के तहत होगी कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था और तमाम त्योहारों को देखते हुए नोएडा में धारा-144 लागू कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Noida 144

उत्तर प्रदेश के नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस संबंध में कमिश्नरेट ने आदेश जारी कर दिया है। नियमों का पालन कराया जा सके, इसलिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी/आगामी त्योहारों/गणतंत्र दिवस व जनपद की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है। पूरे जिले में 31.01.2023 तक धारा-144 लागू रहेगी। उल्लंघन करने पर धारा-188 IPC के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

आदेश में कहा गया है कि 13 जनवरी को लोहड़ी, 15 जनवरी को मकरसक्रांति, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस है। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी और 29 जनवरी को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का उर्स पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में इस मौके पर असामाजिक तत्वों की तरफ से शांति व्यवस्था को भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Recommended Video

      Gautam Buddha Nagar News: Noida में क्यों लगाई गई धारा 144 l वनइंडिया हिंदी

      वहीं, इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। ऐसे में परीक्षाओं के दौरान भी बवाल न हो, इसलिए भी धारा 144 लागू की गई है। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति पुलिस आयुक्त-अपर पुलिस आयुक्त या फिर पुलिस उपायुक्तों की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना, न तो 5 या फिर इससे अधिक व्यक्तियों का किसी भी प्रकार का कोई जुलूस निकालेगा और न ही सार्वजनिक स्थान पर 05 या इससे अधिक व्यक्तियों का समूह बनाएगा और न ही ऐसे किसी भी समूह में शामिल होगा।

      आदेश के मुताबिक सरकारी दफ्तरों के ऊपर व आसपास एक किलोमीटर की परिधि में ड्रोन से शूटिंग करना पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस आयुक्तों की अनुमति के बिना किसी प्रकार के ड्रोन कैमरे से शूटिंग-फोटोग्राफी नहीं की जाएगी। वहीं, कोई भी व्यक्ति विवादित स्थलों जहां प्रथा न रही हो पर पूजा, नमाज आदि अदा करने का न तो प्रयास करेगा और न ही किसी को प्रेरित करेगा। साथ ही कोई भी व्यक्ति एक दूसरे के धर्मों का अपमान भी नहीं करेगा। अगर ऐसा करते किसी को पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

      ये भी पढ़ें- '5 आरोपी जानते थे कि अंजलि कार के नीचे फंसी है...', कंझावला कांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+