दिल्‍ली में 'आप' के फ्री Wifi का वादा टांय-टांय फिस्‍स, सिर्फ 30 मिनट मुफ्त फिर लगेगा चार्ज

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ये अफवाह कौन फैला रहा है कि घर की छत पर झाडू लटकाने से WiFi सिग्‍नल मिलेगा... इस तरह के मजाकिया जोक्‍स इन दिनों धड्ल्‍ले से भेजे और रिसीव किए जा रहे हैं। लोग (खासकर युवा वर्ग) बेस्रबी से इस सपने के साकार होने का इंतजार कर रहे हैं। सीधे शब्‍दों में कहें तो फ्री वाई-फाई के दीदार के लिए दिल्‍ली का दिल तेजी से धड़क रहा है। मगर इस बीच यह सपना 'टर्म्‍स एंड कंडिशन्स' के चक्‍कर में फंसता दिख रहा है। जी हां दिल्‍ली सरकार (आम आदमी पार्टी) के संभावित डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी साफ कर दिया है कि फ्री का मतलब कई नियत-शर्तें हैं।

AAP to provide free WiFi in Delhi for 30 minutes per day per user

सिसोदिया ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि आप सारी फिल्‍में WiFi पर देखते रहो। वाई-फाई सिर्फ बेसिक जरूरत के लिए मिलेगा जैसे कि महिला सुरक्षा। सिसोदिया ने कहा कि महिलाएं मोबाइल पर बटन लगाकर क्‍या करेंगी जब इंटरनेट ही नहीं होगा इसलिए अगर फ्री वाई-फाई होगा तो हम महिला सुरक्षा के ऐप को आसानी से एक्‍सेस कर पाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि मोबाइल के लिए ई-गर्वनेंस लाया जायेगा।

सिर्फ आधे घंटे के लिए होगा फ्री फिर देगा होगा चार्ज

आम आदमी पार्टी के टिकट पर द्वारका सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने एपल कंपली के पूर्व सीईओ आदर्श शास्‍त्री फ्री वाई-फाई का प्रोजेक्‍ट देख रहे हैं। आदर्श के मुताबिक पार्टी ने मैनिफेस्‍टो में साफ कर दिया है कि फ्री वाई-फाई सर्विस पब्लिक प्‍लेस जैसे बाजार, पार्क, सड़क, बस, ट्रेन और ऐसी तमाम जगहों पर मिलेगी जहां लोग इकट्ठा होते हैं। पूरी दुनिया में यही सिस्‍टम है।
शास्‍त्री ने साफ किया कि घर, दफ्तर, दुकान और मॉल जैसी जगहों पर यह सर्विस नहीं मिलेगी।

अब जो बात है उसे जानकर आप थोड़ा मायूस हो जाएंगे कि प्राइवेट कामों जैसे ईमेल, फेसबुक, व्‍हाट्स एप या फिर ट्वीटर के इस्‍तेमाल पर पाबंदियां होंगी। इससे भी ज्‍यादा झटका देने वाली बात ये है कि शुरुआती आधा घंटा फ्री होगा और उसके बाद प्री पेड सिस्‍टम के तहत कुछ चार्ज देना होगा। चार्ज की बात करें तो फ्री 30 मिनट के बाद आगे के 30 मिनट के लिए 20 रुपये, 60 मिनट के लिए 30 रुपये, 120 मिनट के लिए 50 रुपये और पूरे दिन के लिए 70 रुपये आपको अपनी जेब से खर्च करने पड़ेंगे। अब देखना है कि केजरीवाल का मुफ्त वाई-फाई वाकई में मुफ्त होगा या फिर वोट के बाद आपकी जेब पर भी चलेगी झाडू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+