मुंबई: 70 करोड़ के फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़, दो व्यापारी गिरफ्तार
मुंबई, 09 जनवरी: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को जीएसटी के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 70 करोड़ के नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट मुंबई सीजीएसटी जोन से मिली सूचना पर एक्शन लेते हुए करते अफसरों ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नवी मुंबई सीजीएसटी आयुक्तालय ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मुंबई जोन के नवी मुंबई सीजीएसटी कमिश्नरेट के अधिकारियों ने 70 करोड़ रुपए के जीएसटी से जुड़े एक नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया और दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों व्यवसायियों को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक मेसर्स ओमनीपोटेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड का डायरेक्टर है, जबकि दूसरा मैसर्स बिटुमैक्स ट्रेडिंग का ऑनर है। खबर के अनुसार नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट में 14 से ज्यादा बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन शामिल हैं। इनका नेटवर्क मुंबई, नवी मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में फैला हुआ हैं। बता दें कि आरोपियों न बिना किसी माल की सप्लाई के 385 करोड़ रुपए से ज्यादा के फर्जी चालान जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications