मेरठ में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज, अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
मेरठ, मई 25: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच यूपी में ब्लैक फंगस ने लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ और पश्चिमी यूपी का मेरठ इससे अधिक प्रभावित है। मेरठ में ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिल हैं। जिले में अब तक कुल 129 मरीज मिल चुके हैं। नए मरीजों में 19 मरीज मेडिकल कॉलेज आौर एक आनंद अस्पताल में भर्ती हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लैक फंगस से अब तक 10 लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक कुल 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। 86 सक्रिय मामले हैं। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 65 मरीज भर्ती हैं। अन्य का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

इंजेक्शन के लिए परेशान हो रहे लोग
कोरोना के बीच ब्लैक फंगस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब लोग इस बीमारी के इंजेक्शन के लिए परेशान होते दिख रहे हैं। सोमवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इंजेक्शन लेने वालों की भीड़ दिखी। कई लोगों को इंजेक्शन नहीं मिल सके। मेरठ के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर आदि जिलों के मरीज भी परेशान हैं। कुछ लोगों को इंजेक्शन मिले भी हैं। इंजेक्शन के अलावा और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
80 साल के बुजुर्ग के पेट में मिला ब्लैक फंगस
लखनऊ पीजीआई में बीते शनिवार को 80 साल के सुरेंद्र सिंह के पेट में ब्लैग फंगस मिला था। सुरेंद्र एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें बाराबंकी से रेफर किया गया है। पीजीआई में मरीजों की संख्या 18 है, जबकि केजीएमयू में दो मरीजों की फंगस से मौत हो गई है। इनमें से एक मरीज देवरिया व दूसरा आजमगढ़ का था। बता दें, केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी 'अधिसूचित बीमारी' घोषित किया गया है। मेरठ के सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने दावा करते हुए बताया कि नमी से फंगस हो रहा है, ऐसे में मास्क बदले और अगर धुला है तो उसे धूप में सुखाएं। उन्होंने कहा कि मास्क में नमी होने की वजह से भी फंगस का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। सीएमओ के मुताबिक ब्लैक फंगस से लोग तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?












Click it and Unblock the Notifications