Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav 2024: पिता के बाद बेटा-बेटी भी पहुंचना चाह रहे महाराष्‍ट्र विधानसभा, जानें कौन बनेगा MLA?

Son Daughters of politicians in Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिग्‍गज नेताओं ने अपने बेटा-बेटी पर भी दांव लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पूर्व सीएम से लेकर कई मंत्री, सांसद-विधायक और पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष तक के बेटा-बेटी 'महाराष्‍ट्र की महाभारत' में उम्‍मीदवार हैं।

महाराष्‍ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इनमें से 10 सीटें ऐसी हैं, जिन पर नेताओं के वंशवाद की बेल बढ़ रही है। पिता के बाद अब बेटा-बेटी भी महाराष्‍ट्र विधानसभा में पहुंचना चाहे हैं। दो सीट तो ऐसी हैं, जिन पर बेटा-बेटी के साथ-साथ खुद पिता भी चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: इन 5 MP-MLA ने पत्नियों पर लगाया दांव, जानें सियासत में किसकी बीवी नंबर वन?

Sreejaya Chavan Rohini Khadse Heena Gavit

पिता के बाद अब बेटा-बेटी मैदान में

1. ADV Sreejaya Ashok Chavan Bhokar: महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम व सांसद अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्‍हाण भोकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी।
2. Santosh Raosaheb Danve Bhokardan: पूर्व केंद्रीय राज्‍यमंत्री व रावसाहब दानवे के बेटे संतोष दानवे भोकरदन सीट से भाजपा उम्‍मीदवार।
3. Ashish Deshmukh Savner: महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री रणजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख सावनेर से भाजपा उम्‍मीदवार।
4. Sandeep Naik Belapur: महाराष्‍ट्र के एरोली से भाजपा उम्‍मीदवार गणेश नाईक के बेटे संदीप नाईक बेलापूर से शरद पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्‍याशी।
5. Dr.Heena Gavit Akkalkuwa: नंदूरबार से भाजपा प्रत्‍याशी विजय कुमार गावित की बेटी हिना गावित अक्‍कलकुवा से निर्दलीय प्रत्‍याशी।
6. Akash Phundkar Khamgaon: महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री दिवंगत पांडुरंग फुंडकर के बेटे आकाश फुंडकर खामगांव सीट से भाजपा उम्‍मीदवार।
7. Sameer Meghe Hingna:पूर्व सांसद दत्‍ता मेघे के बेटे समीर मेघे हिंगणा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार।
8. Salil Deshmukh Katol: महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलील देशमुख काटोल से शरद पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्‍मीदवार।
9. Rohini Khadse Muktainagar: महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे मुक्‍ताईनगर सीट शदर पवार राकांपा उम्‍मीदवार।
10. Aditi Tatkare Shrivardhan: अजित पवार राकांपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील तटकरे की बेटी अदिति तटकरे श्रीवर्धन सीट से राकांपा (अजित पवार) उम्‍मीदवार

यह भी पढ़ें- Mira Bhaindar: महाराष्‍ट्र चुनाव की VIP सीट मीरा भायंदर, निर्दलीय MLA गीता जैन ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का गणित

ठाकरे परिवार से युवा चेहरे

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बाला साहब ठाकरे के परिवार से युवा चेहरे भी मैदान में हैं। महाराष्‍ट्र पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे विधायक आदित्‍य ठाकरे मुम्‍बई की हाई प्रोफाइल वर्ली सीट से मैदान में हैं जबकि बाला साहब ठाकरे के भतीजे व महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे माहिम सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Maharastra Chunav 2024: मुम्‍बई की VIP सीट Worli पर आदित्‍य ठाकरे vs मिलिंद देवड़ा, किसका पलड़ा भारी?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+