Maharastra Chunav 2024: मुम्‍बई की VIP सीट Worli पर आदित्‍य ठाकरे vs मिलिंद देवड़ा, किसका पलड़ा भारी?

Aditya Thackeray vs Milind Deora Worli: महाराष्‍ट्र विधानसभा 2024 में मुम्‍बई की वर्ली सीट पर मुकाबला आदित्‍य ठाकरे vs मिलिंद देवड़ा हो सकता है। महाराष्‍ट्र की महाभारत में महा विकास अघाड़ी का हिस्‍सा आदित्‍य ठाकरे को घेरने के लिए महायुति की शिंदे शिवेसना ने तगड़ा दांव चला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शिंदे शिवसेना वर्ली सीट से मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतार सकती है।

साल 2019 में वर्ली विधायक बनने के बाद आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव 2024 वर्ली सीट से शिवसेना यूबीटी को सिर्फ 6700 वोटों से लीड मिली थी, इसलिए मिलिंद देवड़ा के मैदान में उतरने से रोचक मुकाबला तय है।

Worli Vidhan sabha Chunav 2024

मिलिंद देवड़ा का परिचय

वर्दी से शिंदे शिवसेना के संभावित उम्‍मीदवार मिलिंद देवड़ा दिग्‍गज कांग्रेस नेता मुंबई के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद देवड़ा दो बार दक्षिण मुम्‍बइ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। वर्तमान में मिलिंद देवड़ा शिंद शिवेसना से राज्‍यसभा सांसद हैं।

आदित्‍य ठाकरे ने भरा नामांकन

महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रत्‍याशी के रूप में वर्ली सीट से बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में मुम्‍बई की हॉट सीट वर्ली से आदित्‍य ठाकरे ने साल 2019 में पहली बार चुनाव लड़ा था। आदित्‍य ने कुल 67 हजार 427 वोटों से जीत दर्ज की। साल 2019 का चुनाव में शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन था। तब आदित्‍य ने एनसीसी के सुरेश माणे को हराया था। इस बार शिंदे शिवेसना उम्‍मीदवार ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

किस रीजन में कितने उम्‍मीदवार जीते?

महाराष्‍ट विधानसभा चुनाव में भाजपा: साल 2019 के चुनाव में कुल 288 सीटों में से भाजपा ने कुल 164 उम्‍मीदवार उतारे थे। भाजपा ने कुल 105 सीटें जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 20, विदर्भ की 62 में से 29, मराठवाड़ा की 46 में से 16, थाणे व कोंकण की 39 में से 11, मुम्‍बई की 36 में से 16 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 13 सीटों पर जीत शामिल है।

भाजपा ने भले ही 105 सीटें जीती थीं, मगर यह साल 2014 की तुलना में 17 सीटें का नुकसान था। भाजपा ने सिर्फ मराठवाड़ा, थाणे कोंकण और मुम्‍बई रीजन एक-एक सीट की बढ़त बनाई। बाकी रीजन में नुकसान हुआ।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना: साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 56 सीटें शिवसेना ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 5, विदर्भ की 62 में से 4, मराठवाड़ा की 46 में से 12, थाणे व कोंकण की 39 में से 15, मुम्‍बई की 36 में से 14 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 6 सीटों पर जीत शामिल है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी: साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 54 सीटें राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 27, विदर्भ की 62 में से 6, मराठवाड़ा की 46 में से 8, थाणे व कोंकण की 39 में से 5, मुम्‍बई की 36 में से 1 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 7 सीटों पर जीत शामिल है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी: साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 44 सीटें कांग्रेस ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 12, विदर्भ की 62 में से 15, मराठवाड़ा की 46 में से 8, थाणे व कोंकण की 39 में से 2, मुम्‍बई की 36 में से 2 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 5 सीटों पर जीत शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+