Sreejaya Chavan: महाराष्ट्र चुनाव इतिहास बदलने उतरीं श्रीजया, जिसे पूर्व CM बाप-दादा ने हराया,उसे ये जिताएगी
Sreejaya Chavan BJP Candidate Maharashtra Chunav 2024: सियासत के रंग भी निराले हैं। कब-किसको क्या जिम्मेदारी मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसका ताजा उदाहरण श्रीजया चव्हाण हैं। ये महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नांदेड़ जिले की भोकर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा ने अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में 12 महिलाओं के साथ श्रीजया चव्हाण को भी शामिल किया है।
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे रोचक भोकर सीट पर होने वाला है, क्योंकि यहां पर भाजपा सुश्री श्रीजया चव्हाण को चुनाव इतिहास बदलने की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीजया चव्हाण को उस पार्टी भाजपा को जीत दिलानी होगी, जिसे इनके मां, बाप-दादा ने कभी जीतने नहीं दिया।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र की महाभारत में BJP ने उतारीं 13 महिलाएं, पूर्व CM की पोती से लेकर MLA भी

यह भी पढ़ें- Maharashtra elections: मुसलमानों को लुभाने के लिए एक और दांव? दरगाह के दर्शन करवाएगी महाराष्ट्र सरकार
दरअसल, श्रीजया चव्हाण कांग्रेस के दिग्गज नेता महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण की पोती व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी हैं। अशोक चव्हाण भी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। अब विधानसभा चुनाव 2024 बेटी को भाजपा की टिकट दिलवा दी। अभी अशोक चव्हाण भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं।
भोकर विधानसभा चुनाव इतिहास (Bhokar Vidhan Sabha Election History)
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का भोकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। भाजपा यहां पर कभी खाता ही नहीं खोल सकी है। साल 1952 से लेकर 2019 तक के भोकर विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो बार निर्दलीय जीते। बाकी हमेशा ही कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: लोकसभा में हारे हुए BJP नेताओं पर विधानसभा चुनाव में दांव, इसलिए दिया टिकट?

श्रीजया चव्हाण के पिता व माता दोनों रहे भोकर विधायक
भोकर विधानसभा क्षेत्र का पहला चुनाव 1952 में श्रीजया के दादा शंकरराव चव्हाण ने जीता। शंकरराव चव्हाण 1978 तक लगातार विधायक रहे। पिछले चुनाव 2019 में श्रीजया के पिता अशोक चव्हाण ने जीते। इससे पहले साल 2014 में श्रीजया की मां अमीता चव्हाण व साल 2009 में अशोक चव्हाण ने जीत दर्ज की।
अशोक चव्हाण ने छोड़ दी भोकर विधायकी
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने साल 2024 की शुरआत में कांग्रेस और भोकर की विधायकी छोड़ दी। भाजपा ज्वाइन करके राज्यसभा सांसद बन गए। इसी वजह से 12 फरवरी 2024 से भोकर सीट खाली पड़ी थी। अब यहां से चव्हाण की परिवार की तीसरी पढ़ी श्रीजया भाजपा उम्मीदवार है, जिसे कांग्रेस को हराकर यहां इतिहास बदलना है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: बीजेपी उम्मीदवारों की सूची, महाराष्ट्र चुनाव में बेटा-बेटी, पत्नी व भाई सबको टिकट

Who is Sreejaya Chavan: श्रीजया चव्हाण की जीवनी
श्रीजया चव्हाण महाराष्ट्र के दिग्गज राजनीतिक परिवार हैं। दादा-पिता सीएम रहे हैं। मां भी विधायक रही हैं। श्रीजया अभी अविवाहित हैं। इनके एक बहन है, जिसका नाम सुजया है।
भोकर से भाजपा उम्मीदवार श्रीजया चव्हाण पेशे से वकील है। श्रीजया पिछले लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। पिता अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के बाद बेटी श्रीजया ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
20 अक्टूबर को भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए श्रीजया चव्हाण समेत अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिस पर श्रीजया चव्हाण ने फेसबुक पेज पर लिखा-'विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से उम्मीदवारी घोषित करने के लिए भाजपा एवं सभी वरिष्ठजनों का बहुत-बहुत धन्यवाद!'

भोकर के विधायकों की सूची (Bhokar MLA List)
1952 दिगंबर राव बिंदु, कांग्रेस
1967 शंकरराव चव्हाण, कांग्रेस
1972 शंकरराव चव्हाण, कांग्रेस
1978 शंकरराव चव्हाण, स्वतंत्र
1980 बालाजीराव गोपालराव गोर्थेकर देशमुख, कांग्रेस
1985 बालाजीराव गोपालराव गोर्थेकर देशमुख, कांग्रेस
1990 माधवराव भुजंगराव किन्हालकर, कांग्रेस
1995 माधवराव भुजंगराव किन्हालकर, कांग्रेस
1999 बालाजीराव गोपालराव गोर्थेकर देशमुख स्वतंत्र
2004 बापूसाहेब गोर्थेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009 अशोक चव्हाण, कांग्रेस
2014 अमिता अशोकराव चव्हाण, कांग्रेस
2019 अशोक चव्हाण, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications