Maharashtra Chunav 2024: इन 5 MP-MLA ने पत्नियों पर लगाया दांव, जानें सियासत में किसकी बीवी नंबर वन?
MP-MLA wife in Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में परिवारवाद की फसल भी लहलहा रही है। महायुति व महाविकास अधाड़ी ने कई दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पांच नेता तो ऐसे हैं, जो खुद कई बार विधायक-सांसद रहे और इस बार पत्नी पर दांव लगा दिया।
राकांपा (शरद पवार) के सांसद निलेश लंके की पत्नी रानी लंके पारनेर से, राकांपा (शरद पवार) के सांसद अमर काले की पनी मयूरा काले आर्वी सीट से, शिंदे शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर की पत्नी मनीषा वायकर जोगेशवरी पूर्व से, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवपाड कल्याण पूर्व से और पूर्व विधायक सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार सावनेर सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में है।
यह भी पढ़ें- Mira Bhaindar: महाराष्ट्र चुनाव की VIP सीट मीरा भायंदर, निर्दलीय MLA गीता जैन ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का गणित

1. मयूरा काले, आर्वी सीट, वर्धा (Mayura Amar Kale Arvi Seat)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वर्धा जिले की आर्वी सीट पर मयूरा काले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की प्रत्याशी हैं। मयूरा काले के पति अमर काले साल 2004 और 2014 में आर्वी से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। साल 2019 में हार का सामना करना पड़ा। फिर लोकसभा चुनाव 2024 में जीतकर वर्धा से सांसद बन गए।
यह भी पढ़ें- मानखुर्द VIP सीट: अबू आसिम आजमी vs नवाब मलिक, UP के 2 दोस्त महाराष्ट्र में आकर बने 'सियासी दुश्मन'

2. मनीषा वायकर, जोगेश्वरी पूर्व सीट (Manisha Ravindra Waikar, Jogeshwari East)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मुंबई उपनगरीय जिले की जागेश्वर पूर्व सीट पर मनीषा वायकर एकनाथ शिंदे शिवसेना प्रत्याशी हैं। मनीषा वायकर के पति रवींद्र वायकर शिंदे शिवसेना से सांसद हैं । जोगेश्वरी पूर्व सीट से साल 2009, 2014 और 2019 में विधायक रह चुके रवींद वायकर ने लोकसभा चुनाव 2024 में भी जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunvan 2024: वोटिंग के बाद स्यायी लगी अंगुली दिखाने पर ग्राहकों को ज्वैलरी में देंगे 25% की छूट

3. सुलभा गणपत गायकवाड, कल्याण पूर्व सीट (Sulabha Ganpat Gaikwad, Kalyan East seat)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उल्हासनगर की कल्याण पूर्व सीट पर सुलभा गायकवाड भाजपा प्रत्याशी हैं। सुलभा गायकवाड के पति गणपत गायकवाड भाजपा कल्याण पूर्व से विधायक हैं। गणपत गायकवाड ने कल्याण पूर्व सीट से साल 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीता। इस बार पर पत्नी पर दांव लगाया है।
यह भी पढ़ें- Sharad Pawar Political Career: हर कोई नहीं बन सकता शरद पवार, 66 साल से राजनीति में, 4 बार CM, 6 बार MP

4. अनुजा केदार, सावनेर सीट (Anuja Sunil Kedar, Savner Seat)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नागपुर जिले की सावनेर सीट पर अनुजा केदार कांग्रेस प्रत्याशी हैं। अनुजा केदार के पति सुनील केदार कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। सुनील केदार ने सावनेर से 1995 में निर्दलीय चुनाव जीता। फिर साल 2004, 2009, 2014 व 2019 में कांग्रेस की टिकट पर सावनेर से विधायक चुने गए।

5. रानी लंके, पारनेर सीट अहमदनगर (Rani Nilesh Lanke Parner Seat)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अहमदनगर जिले की पारनेर सीट पर रानी लंके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की प्रत्याशी हैं। रानी लंके के पति निलेश ज्ञानदेव लंके साल 2019 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी की टिकट पर पारनेर विधायक चुने गए थे। फिर लोकसभा चुनाव 2024 अहमदनगर से राकांपा (शरद पवार) सांसद बन गए। अब पति की राजनीतिक विरासत को रानी लंके आगे बढ़ाना चाह रहा है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। सभी पर एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को नतीजे जाएंगे। महाराष्ट्र चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि छह बड़ी राजनीतिक दल एक साथ मैदान में हैं। भाजपा, कांग्रेस के अलावा दो-दो एनसीपी और शिवसेना प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications