Ketan Agrawal Case: कौन है नीरज कुमार? सिया को चेतन ने उसके फोन से किया था कॉल! पुलिस कर रही पड़ताल
Ketan Agrawal Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर की है, इस मर्डर मिस्ट्री में अब नया नाम नीरज कुमार का जुड़ा है, पुलिस के मुताबिक वो इस केस का अहम पार्ट हो सकता है, उसे शक है कि वो भी इस खूनी खेल का हिस्सा है।
आपको बता दें कि 18 जून यानी की हत्या वाले दिन चेतन चौधरी जब लोहागढ़ किला गया था तो उसने अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया था, जिससे कोई भी उसकी लोकेशन को ट्रेस ना कर पाए। वो अपने घर से अपनी मां को ये बोलकर निकला था कि 'वो किसी मीटिंग के लिए जा रहा है।'

इसके बाद जब वो लोहागढ़ पहुंचा तो उसने सिया से जिस फोन से संपर्क किया था, वो फोन नीरज कुमार था और सिया को भी इस बारे में पता है, पुलिस को शक है कि केतन की मर्डर प्लानिंग में नीरज भी शामिल है, फिलहाल पुलिस नीरज को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की है, हालांकि उसे मर्डर में नीरज की कोई सीधी भूमिका नहीं मिली है और उसने माना है कि उसे केतन को मारने के चेतन और सिया के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
चेतन ने किया था मेरे फोन का इस्तेमाल: नीरज कुमार
उसने माना कि घटना वाले दिन चेतन ने उसका फ़ोन इस्तेमाल किया था, लेकिन उसे चेतन के इरादों का पता नहीं था।
कौन है नीरज कुमार?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरज कुमार पिछले करीब तीन साल से चेतन चौधरी के साथ काम कर रहा है और दोनों के बीच काफी दोस्तान रिश्ता था, पुलिस नीरज को एक अहम गवाह बना सकती है ताकि यह पता चल सके कि चेतन ने अपना फ़ोन क्यों छोड़ा, नीरज का फ़ोन क्यों लिया और सिया से बातचीत करने के लिए उसका इस्तेमाल कैसे किया?

केतन को मारने की योजना कब बनाई गई?
अभी तक की जांच में दावा किया गया था कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच हजारों बार फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों कई बार लोहागढ़ किले भी गए थे, जहां कथित तौर पर पूरी योजना तैयार की गई। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में लगी हैं कि हत्या की योजना कब बनाई गई, किसने क्या भूमिका निभाई और वारदात के दौरान किन-किन लोगों से संपर्क किया गया। नीरज कुमार के मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी इस पूरी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
केतन की मौत से एक दिन पहले क्या हुआ था?
आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल का कहना है कि 'घटना से एक रात पहले सिया और केतन के बीच लोहगढ़ किले जाने को लेकर वीडियो कॉल पर बात हुई थी। जब केतन की मां कॉल पर आईं, तो सिया ने कहा कि 'वह ट्रेक पर नहीं जाना चाहती लेकिन केतन की मां ने उसे जाने के लिए कहा।' यह सब दोनों के बीच हुई चैट में है, जिसमें वह कहती है कि वह नहीं जाना चाहती थी, लेकिन वह उसे जाने के लिए मना रहा था, उन्होंने कहा कि 'मेरी बेटी दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, इस हत्या से दो परिवार परेशान हैं।'

'केतन को मारने वाले को भी खाई में फेंक दो', सिया के पिता का बयान
वहीं आरोपी सिया गोयल के पिता का कहना है कि 'केतन मेरे लिए बेटे की तरह था और सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी या हिचकिचाहट नहीं दिखाई, इस अपराध के असली दोषी की पहचान की जानी चाहिए और उसे भी उसी खाई से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को गिराया गया है, चाहे वो मेरी ही बेटी क्यों ना हों।'
चार्टर्ड प्लेन बुक करने की खबरें झूठी
सिया गोयल के पिता ने ये भी कहा कि ₹17 करोड़ की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक करने की खबरें झूठी हैं, हमने या केतन की फैमिली दोनों में से किसी ने भी कोई प्लेन बुक नहीं किया।
'पुलिस के सामने किया गया कबूलनामा कोर्ट में मान्य नहीं'
केतन अग्रवाल मर्डर केस पर पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल कहते हैं, ''पुलिस के सामने किया गया कबूलनामा कोर्ट में मान्य नहीं होता है। इसलिए, हमें अपने सबूत खुद जुटाने होंगे। हमें सबूतों की पुष्टि करनी होगी और उन्हें तार्किक और कानूनी रूप से सही तरीके से पेश करना होगा। हमारी टीम अभी इसी पर काम कर रही है।














Click it and Unblock the Notifications