Ketan Agarwal : किसने तय कराई थी केतन-सिया की शादी? 35 साल के फैमिली रिश्ते का क्रूर अंत, उठे 10 बड़े सवाल
Ketan Agarwal: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल केस इस समय देश के सबसे चर्चित क्राइम मामलों में से एक बन चुका है। जो कहानी एक आलीशान शादी की तैयारी से शुरू हुई, वह लोहागढ़ किले की खाई में हुई मौत और फिर हत्या की साजिश के खुलासे तक पहुंच गई।
पुलिस का दावा है कि केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसमें उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। इस पूरे केस ने एक बार फिर से इंसानियत, मोहब्बत और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि सिया और केतन दोनों ही पुणे के नामी गिरामी परिवार में से एक हैं, बिजनेस फील्ड से जुड़े होने के कारण दोनों के परिवार लगभग 35 साल से एक-दूसरे को जानते हैं, इस हिसाब से आप कह सकते हैं कि केतन-सिया के बीच सगाई से पहले से जान-पहचान थी।
केतन के मामा ने तय कराई थी सिया गोयल से शादी
इस बिजनेस और फैमिली रिलेशनशिप को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए ही केतन के मामा ने उसका और सिया का रिश्ता कराया था। सिया को केतन की पूरी फैमिली ने खुशी-खुशी अपना लिया था, फरवरी 2026 में दोनों की सगाई हुई थी जिसके बाद से केतन और सिया काफी करीब आ गए थे, यही नहीं सिया मंगेतर केतन की फैमिली संग भी काफी ओपन थी, वो उसकी मां के साथ शॉपिंग भी जाती थे लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि 20 साल की सिया मन ही मन कुछ और खेल खेल रही है।
पिछले तीन साल से चेतन का चल रहा था सिया से अफेयर!
पुलिस के मुताबिक सिया गोयल का चक्कर पिछले तीन साल से उसके दोस्त चेतन चौधरी से चल रहा था और दोनों लगातार मिलते भी थे, रिपोर्ट के मुताबिक सिया गोयल की अपनी एक बेकरी भी है और चेतन ड्राय फूट्स का बिजनेस करता है, कारोबार के ही सिलसिले में दोनों एक दूसके के संपर्क में आए थे और फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों की पहली मुलाकात किसी दोस्त की दिवाली पार्टी में हुई थी। सिया और चेतन के अफेयर के बीच सिया की फैमिली ने केतन से उसकी शादी तय कर दी थी, जिसके बाद से ही सिया उसे अपने प्रेमी के साथ मारने की प्लानिंग कर रही थी और एक बार मकसद में फेल होने के बाद वो दूसरी बार की कोशिश में कामयाब हो गई।

400 फीट गहरी खाई में सिया-चेतन ने केतन को दिया धक्का
आपको बता दें कि 18 जून को पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन ने केतन को लोहगढ़ किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया था। पहले उसकी मौत को हादसे की शक्ल दी गई लेकिन सिया के बदलते बयान ने केतन की फैमिली के मन में शक पैदा किया, जिसके बाद पुलिस ने इसकी तफ्तीश नए सिरे से शुरू की और फिर जो सच सामने आया वो एकदम घृणित, क्रूर और भयानक है।
चेतन के चाचा ने किया आरोपों से इनकार
हालांकि चेतन के चाचा ने कहा कि 'उनका भतीजा बेकसूर है, उसे फंसाया जा रहा है, हम तो सिया को जानते तक नहीं, सारी खबरें झूठी हैं, सिया से चेतन का कोई अफेयर नहीं था। हम लीगल मदद ले रहे हैं, भरोसा है कि सच जल्द सामने आएगा।' फिलहाल कौन सच्चा और कौन झूठा, इस बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी है लेकिन इसमें कोई शक नहीं इस केस ने न्यूज रूम से सोशल मीडिया तक पर हड़कंप पैदा कर दिया है।

10 सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब अभी भी मिलने बाकी है?
- क्या सिया गोयल-चेतन ने हत्या की पूरी साजिश अकेले रची थी या कोई और भी शामिल था?
- जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, लेकिन यह सवाल अभी भी सबसे बड़ा है कि क्या पूरी प्लानिंग सिर्फ सिया गोयल-चेतन ने की थी या उसे किसी और का सहयोग मिला था। दोनों का कोई क्रिमनत बैकग्राउंड नहीं है, ऐसे में क्या इन दोनों को अंजाम का पता नहीं था कि अगर ये पकड़े गए तो क्या होगा?
- 'प्लान A', 'प्लान B' और कथित 'प्लान C' क्या थे?
- पुलिस जांच में सामने आई मल्टी-लेयर प्लानिंग ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। आखिर सभी योजनाएं क्या थीं और उन्हें कैसे अंजाम दिया जाना था?
- हत्या का असली मकसद क्या था?
- क्या वजह सिर्फ निजी रिश्तों में तनाव था, या इसके पीछे आर्थिक, पारिवारिक या कोई अन्य कारण भी था?
- लोहागढ़ किला ही क्यों चुना गया?
- पुलिस का मानना है कि सुनसान और खतरनाक इलाका होने के कारण इसे चुना गया। जब सिया बार-बार केतन से वहां जाने की जिद कर रही थी तो केतन ने उससे क्यों नहीं पूछा कि वो वहां क्यों जाना चाहती है?
- शादी तय होने के बाद रिश्ते में ऐसा क्या बदल गया था?
- दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था। फिर ऐसा कौन-सा मोड़ आया जिसने हालात को इस अंजाम तक पहुंचा दिया?
- क्या परिवार को पहले से किसी विवाद की जानकारी थी?
- क्या दोनों परिवारों को रिश्ते में चल रही समस्याओं का पता था, या सब कुछ सामान्य दिख रहा था?
- सोशल मीडिया पर किए गए रोमांटिक पोस्ट कितने वास्तविक थे?
- हत्या से पहले किए गए प्यार भरे पोस्ट अब जांच का हिस्सा बन गए हैं। क्या ये सिर्फ दिखावा थे या रिश्ते में सचमुच सब ठीक था?
- बहन के शक ने आखिर कौन-कौन से राज खोले?
- परिवार के अनुसार, बहन के सवालों और शक ने कई महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ने में मदद की। आखिर वह कौन-सी बातें थीं जिनसे साजिश का पर्दाफाश हुआ?
- हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश हुई थी क्या?
- जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या घटना के बाद किसी तरह से सबूत छिपाने या जांच को गुमराह करने की कोशिश की गई थी।
- क्या इस मामले में अभी और बड़े खुलासे बाकी हैं?
- पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में और नए नाम, नई जानकारियां या चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे?














Click it and Unblock the Notifications