IND vs IRE Live Streaming: शाम 6 बजे से शुरू होगा मैच? फ्री में LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़?
IND vs IRE Live Streaming: भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुक्रवार यानी 26 जून से नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में एक नई शुरुआत करने जा रही है। भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड (Stormont Cricket Ground) पर खेला जाएगा। इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का संभावित डेब्यू है।
टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (IND vs IRE Live Streaming)
यदि वे आज मैदान पर उतरते हैं तो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 1989 का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष एथलीट बन जाएंगे। भारत में इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच भारी उत्सुकता है। दर्शकों की जेब और सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीवी से लेकर मोबाइल तक फ्री और पेड दोनों ही माध्यमों के लाइव स्ट्रीमिंग ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

फ्री में लाइव देखने का तरीका
दिसंबर 2023 के बाद पहली बार टी-20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर के नेतृत्व और युवा उपकप्तान तिलक वर्मा की रणनीतियों की आज आयरिश पिचों पर कड़ी परीक्षा होगी। भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे (स्थानीय समय दोपहर 1:30 बजे) से शुरू होगा। जिन फैंस के घरों में डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन है, वे बिना किसी मासिक शुल्क के डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण मुफ्त में देख सकते हैं।
ऐसे देख सकते हैं मोबाइल पर लाइव
हालांकि, ध्यान रहे कि निजी केबल या कमर्शियल डीटीएच (जैसे टाटा प्ले, एयरटेल डिजिटल टीवी) पर इसके लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पैड चैनलों की आवश्यकता होगी। इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स के लिए यह मुकाबला जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सब्सक्रिप्शन शुल्क लागू हो सकते हैं, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi) द्वारा दिए जाने वाले विशेष क्रिकेट डेटा पैक्स या ओटीटी बंडल प्लान्स के जरिए उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त प्रत्यक्ष भुगतान के इस लाइव स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सकते हैं।
भारतीय टीम (India): श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (Wk), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड टीम (Ireland): लॉर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस अडायर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।















Click it and Unblock the Notifications